फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell

Money Mafia S2: क्रिप्टोकरेंसी से कैसे हुए लोग कंगाल, बताएगी डिस्कवरी प्लस की ये खास सीरीज

Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 24 Nov 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell
मनी माफिया सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आर्थिक अपराध, बैंकिंग घोटाले और ऑन लाइन फ्रॉड मनोरंजन की दुनिया के नए मसाले हैं। इनके आसपास बुनी गईं काल्पनिक कहानियों से ज्यादा लोकप्रिय वे कहानियां हो रही हैं जिनमें असल जिंदगी के उन किरदारों के चेहरों के नकाब नोचे जा रहे हैं जिन्होंने अपनी भोली सूरत की ओट में करोड़ों के खेल कर दिए। डिस्कवरी प्लस की चर्चित सीरीज ‘मनी माफिया’ का दूसरा सीजन देश के कुछ दिग्गज ठगों की सिहरा देने वाली कहानियां लेकर आ रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री के नए सीजन में देश के कुछ नए और कुछ सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामलों को समेटा गया है। सीरीज का नया सीजन पोंजी योजनाओं से लेकर साइबर धोखाधड़ी, कॉल सेंटर घोटाले और बैंकिंग घोटालों तक की चौंकाने वाली खोजपकर जानकारियों से लबरेज बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell
मनी माफिया सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

डिस्कवरी इंक के साउथ एशिया ओरीजनल कंटेट हेड साई अभिषेक कहते हैं, “तहकीकात से संबंधित अपराध शो की शैली के लिए दर्शकों की बढ़ती रुचि के मद्देनजर हम इन सच्ची अपराध कहानियों को एक मनोरंजक रूप देकर पेश कर रहे हैं। ‘मनी माफिया’ उन लोकप्रिय कहानियों पर फिर से विचार करता है, जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है, जिससे वास्तविक मुख्य दर्शकों के साथ-साथ सामान्य रुचि वाले दर्शकों की रुचि बढ़ी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell
मनी माफिया सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सीरीज का पहला एपिसोड एक नकली आईआरएस कॉल सेंटर के माध्यम से किए गए 30 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी के मामले को उजागर करेगा जहां सैकड़ों ऑपरेटरों ने खुद को यूएस आईआरएस (आंतरिक राजस्व सेवा) के प्रतिनिधियों के रूप में पेश किया और पैसे निकालने की योजना का हिस्सा बने। कोविड -19 महामारी के दौरान भी इस तरह के तमाम धोखाधड़ी के मामले अखबारों की सुर्खियां बनते रहे हैं।

विज्ञापन

Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell
मनी माफिया सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सीरीज के दूसरे एपिसोड में केरल में स्थित एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा 2000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बारीकी से पता लगाया जाएगा, जिसके कारण महामारी के दौरान एक कथित योजना के लिए अपनी जीवन भर की बचत खोने वाले हजारों की संख्या में जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी हुई।

Money Mafia S2: How people have become poor due to cryptocurrencies, this special series of Discovery Plus will tell
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तीसरा एपिसोड भारत में सबसे लोकप्रिय स्टॉक मार्केट ब्रोकरों में से एक केतन पारेख पर है जिन्हें अक्सर शेयर बाजार के पाइड पाइपर के रूप में जाना जाता था। और सीरीज का चौथा एपिसोड नए डिजिटल निवेश क्रिप्टोकरेंसी और इसके आसपास की धोखाधड़ी की ओर ध्यान आकर्षित करेगा। क्रिप्टोकरेंसी ने कैसे लोगों को कंगाल बनाया है, इसकी एक झलक इस एपीसोड में दर्शकों को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed