फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mohanlal Film Marakkar release date out on Amazon Prime Video

Marakkar on OTT: मोहनलाल की फिल्म ‘मरक्कर’ का इस दिन होगा ओटीटी प्रीमियर, हिंदी भाषी दर्शकों का भी रखा ख्याल

Mon, 13 Dec 2021 03:43 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Mohanlal Film Marakkar release date out on Amazon Prime Video
marakkar - फोटो : Amar ujala mumbai

साल की सबसे बड़ी एडवेंचर फिल्म मानी जा रही फिल्म 'मरक्कर: अरब सागर का शेर' का डिजिटल प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। अभिनेता मोहनलाल ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश, स्वर्गीय नेदुमुदी वेणु और प्रणव मोहनलाल जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं। इस महीने की शुरुआत में फिल्म को थिएटर में रिलीज़ किया गया था और अब 17 दिसंबर से ये फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

फिल्म 'मरक्कर: अरब सागर का शेर' एक पीरियड ड्रामा है और देश चर्चित नौसेना प्रमुखों में से एक कुंजलि मरक्कर-चतुर्थ की बायोपिक है। इस फिल्म में मालाबार तट के इस दिलेर नौसैनिक की अगुवाई में पुर्तगाली हमलावरों के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई की कहानी दिखाई गई है, जो बाद में कालीकट के राजा जमोरिन के नौसैनिक कमांडर बने। मलयालम सिनेमा में अब तक की सबसे महंगी इस फिल्म ने अक्टूबर 2021 में हुए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स तथा सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम का पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता मोहनलाल इस बारे में कहते हैं, "इस ऐतिहासिक फिल्म में केरल की लोककथाओं में मशहूर कुंजलि मरक्कर की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है, जिन्हें भारत के पहले नौसेना कमांडर के रूप में जाना जाता है और ऐसी शानदार फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं मानता हूं कि इस फिल्म की भावुक कर देने वाली कहानी हर भारतीय के दिल को छू लेगी। ऐसे महानायक की कहानी को पर्दे पर जीवंत कर पाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। प्राइम वीडियो पर मरक्कर के डिजिटल प्रीमियर से मुझे काफी खुशी हो रही है। अब देश भर के दर्शकों को घर पर आराम से रहते हुए अपने परिवारों के साथ इस फिल्म को देखने का अवसर मिलेगा।”

विज्ञापन

वहीं फिल्म के लेखक, निर्देशक प्रियदर्शन के मुताबिक, “प्राइम वीडियो पर 'मरक्कर: अरब सागर का शेर' के डिजिटल प्रीमियर को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। सच कहूं तो यह फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है। मैंने और ललेटन ने पिछले 20 सालो से इस फिल्म को तैयार करने का सपना अपने दिल में संजोकर रखा था। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को शानदार ढंग से पूरा करने में अपना सहयोग दिया। मरक्कर केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि यह शानदार अभिनय की एक मिसाल है और यह अनुभव मुझे हमेशा याद रहेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed