फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mirzapur 3: Supreme Court refuses to ban said how pre screening commitee for a web series can be set

Mirzapur 3: खुशखबरी! 'मिर्जापुर 3' पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जताया आश्चर्य

Thu, 13 Oct 2022 10:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 10:43 PM IST
सार

याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कंटेंट के लिए 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
Mirzapur 3: Supreme Court refuses to ban said how pre screening commitee for a web series can be set
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्राइम वेब सीरीज की दुनिया में सबसे पॉपुलर रही सीरीज 'मिर्जापुर' जल्द ही अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। सीरीज के फैंस इस खबर से बहुत खुश हैं कि 'मिर्जापुर' टीवी स्क्रीन्स पर लौट रहा है। हालांकि, पिछले दिनों सीरीज पर कोर्ट के स्टे का खतरा मंडरा रहा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा है कि वह बेहतर याचिका दायर करें। न्यायालय ने इस पर भी अचंभा जताया है कि आखिर किसी वेब सीरीज के लिए 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति कैसे हो सकती है। यह अनुमति योग्य नहीं है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस बात का आश्चर्य भी जताया कि सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कार्यक्रमों के लिए कोई 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति कैसे हो सकती है।

विज्ञापन

Photos Of The Day: लहंगे में श्वेता का दिलकश अंदाज और लाल साड़ी में अप्सरा लगीं शिल्पा, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जज उदय उमेश ललित और  बेला एम त्रिवेदी ने मिर्जापुर में रहने वाले सुजीत कुमार सिंह की ओर से दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई की थी। इस याचिका में सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज, सिनेमा या अन्य कंटेंट के लिए 'प्री-स्क्रीनिंग' समिति बनाए जाने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने कहा, 'वेब सीरीज के लिए कोई प्री-स्क्रीनिंग समिति कैसे हो सकती है? यह एक विशेष कानून है, जब तक आप यह नहीं कहते कि ओटीटी भी इस कानून का एक हिस्सा है... आपको कहना होगा कि मौजूदा कानून ओटीटी पर भी लागू हो। इसके बाद कई सवाल उठेंगे, क्योंकि इनका प्रसारण दूसरे देशों से भी होता है।'
जुड़वा बच्चों के अभिभावक हैं ये बॉलीवुड सितारे, एक तो अकेले ही संभाल रहे पूरी जिम्मेदारी

अपना यह फैसला सुनाने के साथ ही कोर्ट ने  याचिकाकर्ता को अपनी याचिका वापस लेने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, 'ओटीटी पर आने वाले कंटेंट का प्रसारण अन्य देशों से भी होता है, जिन्हें सभी दर्शक देखते हैं। इसके बाद सभी चीजें अलग होती है। आपकी दायर की गई याचिका विस्तृत होनी चाहिए, इसलिए आप बेहतर याचिका दायर करें।' इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है। 
Thank God Diwali Trailer: 'थैंक गॉड' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज! धोती-कुर्ता पहन चित्रगुप्त बने अजय देवगन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed