घर बैठे अभिनय का मौका पाने का आज आखिरी दिन, देसी ओटीटी जी5 ने शुरू किया अनोखा अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी एप्लिकेशन टिक टॉक के देश में बैन हो जाने के बाद शुरु हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म हिपी का इस्तेमाल करके अब आप घर बैठे कलाकार बन सकते हैं। हिपी के जरिए जी5 अपनी ओरिजिनल टीवी सीरीज 'जमाई 2.0' के दूसरे सीजन और वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' के लिए कुछ बेहतरीन कलाकारों की तलाश कर रहा है। ‘हिपी स्टार हंट’ नामक इस अभियान को ओटीटी इस्तेमाल करने वालों ने हाथों हाथ लिया है।
जी5 ने कुछ ही समय पहले अपनी चर्चित टीवी सीरीज 'जमाई 2.0' के दूसरे सीजन की घोषणा की है। इसके अलावा उनके यहां एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' पर भी काम चल रहा है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में काम करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से कुछ ऐसे कलाकारों को खोजा जा रहा है जो इंटरनेट पर अपने करतब पहले भी दिखाते रहे हों। इन देसी कलाकारों को पहचान दिलाने का काम देश में अब तक टिक टॉक कर रहा था। अब जी5 ने इससे दो कदम आगे जाकर इन कलाकारों को वेब सीरीज में अभिनय का मौका देने का फैसला किया है।
हिपी स्टार हंट में शामिल होने के लिए बुधवार का दिन आखिरी दिन है। 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक उन कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी जिन्होंने अपने वीडियोज में अच्छा प्रदर्शन किया हो। 5 से 9 नवंबर के बीच विजेताओं की घोषणा होगी। इस स्टार हंट में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को हिपी प्लेटफॉर्म पर जाकर हिपी स्टार हंट के तहत 60 से 90 सेकंड का एक शॉर्ट वीडियो अपलोड करना होगा, इस बारे में अधिक जानकारी हिपी पर ही उपलब्ध है।
पढ़ें: 'मोहब्बतें' की रिलीज को हुए 20 साल पूरे, सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने छोटा महसूस करते थे शाहरुख खान