Abhay 3 Trailer: क्राइम का खात्मा करने वापस आ रहा है एसीपी अभय, जानिए कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप क्राइम सीरीज के दीवाने हैं और पिछले कुछ समय से इसी जॉनर की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। कुणाल खेमू की क्राइम सीरीज अभय का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिलकुल तैयार है और मेकर्स ने इस सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह इस सीरीज का अब तक का सबसे डार्क, खतरनाक और बोल्ड सीजन होगा।
इस सीजन में भी कुणाल खेमू पहले की तरह ही एक एसीपी की भूमिका में होंगे, जो उत्तर प्रदेश में क्राइम का खात्मा करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज के पिछले दो सीजनों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है।
कुणाल ने शेयर किया ट्रेलर
कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर साझा किया। इसकी शुरुआत एक वॉयसओवर के साथ होती है, जिसमें हमें कुणाल की आवाज में सुनने को मिलता है कि अब मानव जाति को सभी बुराइयों से मुक्त कराने का समय आ गया है। इसमें फिर कुणाल को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाते हुए और खतरों से लड़ते हुए दिखाया गया है। लेकिन क्या बुराई से लड़ते-लड़ते वो मौत से अपनी ये जंग जीत पाएगा?
यहां और इस दिन होगा रिलीज
अभय का यह तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' पर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह कुल तीन भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा, जिनमें हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। इस सीजन में अभय नई-नई चुनौतियों का सामना करने वाला है।
अभय का यह तीसरा सीजन केन घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें कुणाल खेमू, आशा नेगी, निधि सिंह, विजय राज, राहुल देव, विद्या मालवड़े, तनुज विरवानी और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।