बहरूपिया बने रणदीप हुड्डा को देख चौंके फैंस; ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के हालिया रिलीज ट्रेलर पर जमकर मिले व्यूज
Inspector Avinash Series Trailer Views: लगभग तीन साल बाद रणदीप हुड्डा सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। हालिया रिलीज इसका ट्रेलर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसे सोशल मीडिया पर मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं। साथ ही फैंस भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
विस्तार
साल 2023 में रणदीप हुड्डा एक सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आए थे। इस सीरीज का अगला पार्ट 15 मई से जियो हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। हालिया रिलीज इसके ट्रेलर में कहानी की झलक मिली। इस बार भी सीरीज में अपराध और राजनीति का जबरदस्त खेल देखने को मिलेगा। इंस्पेक्टर अविनाश अपराधियों को पकड़ने के लिए बहरूपिए के तौर पर इस बार सीरीज में नजर आएगा। इस सीरीज के ट्रेलर और रणदीप हुड्डा के लुक को देखकर फैंस चौंक गए हैं। ट्रेलर को जमकर व्यूज मिल रहे हैं।
दो दिन में ट्रेलर को मिले 56 लाख व्यूज
रणदीप हुड्डा की इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं। इंस्टाग्राम पर इस ट्रेलर को 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर इसे 6 लाख व्यूज मिले हैं। फैंस को इस सीरीज का काफी वक्त से इंतजार था। यह सीरीज लगभग तीन साल बाद वापसी कर रही है।
फैंस ने रणदीप हुड्डा के लुक और अंदाज पर दिए रिएक्शन
फैंस को रणदीप हुड्डा का सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में अंदाज और अभिनय पसंद आया है। कई यूजर्स सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड है। एक यूजर ने लिखा, ‘तीन साल का इंतजार।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने किए हैं। किसी फैन ने इसे रणदीप हुड्डा की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। कई फैंस ने सिर्फ हार्ट, फायर इमोजी रणदीप के लिए शेयर किए हैं।
असल कहानी पर आधारित है सीरीज
'इंस्पेक्टर अविनाश’ उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा पर आधारित है। राज्य में होने वाले अपराधों से वह और उनकी टीम कैसे निपटे थे, यही सीरीज की भी कहानी है। इस सीरीज में अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, शलीन भनोट और उर्वशी रौतेला जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। यह सभी पहले सीजन का भी हिस्सा था।