फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Disney Plus Beta Version Testing Completed in India on Friday its Launching Date Will Be Announced

भारत में डिजनी प्लस के बीटा वर्जन की टेस्टिंग पूरी, शुक्रवार को मुंबई में होगा साल का सबसे बड़ा एलान

Thu, 12 Mar 2020 01:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Disney Plus Beta Version Testing Completed in India on Friday its Launching Date Will Be Announced
डिजनी प्लस - फोटो : Social Media

ओवर द टॉप (ओटीटी) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस साल का सबसे बड़ा धमाका करने की डिजनी ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को डिजनी ने यहां मुंबई में एक बड़े समारोह का आयोजन किया है जिसे भारतीय मनोरंजन जगत में अगली क्रांति का नाम दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को ही डिजनी प्रबंधन अपने ओटीटी डिजनी प्लस को भारत में लॉन्च करने का एलान कर देगा।

विज्ञापन


पिछले साल स्टार नेटवर्क को खरीदे जाने के बाद से डिजनी लगातार भारत में शीर्ष प्रबंधन में बदलाव करता रहा है। भारत में पहले से मौजूद स्टार नेटवर्क के सारे कार्यालय, फिल्म और टीवी निर्माण कंपनियां अब सब डिजनी प्रबंधन के अधीन हैं। स्टार नेटवर्क का एशियाई क्षेत्र में जिम्मा संभालते रहे उदय शंकर को डिजनी ने एशिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र (एपैक) का प्रेसीडेंट बनाया है।
विज्ञापन


उदय शंकर ही शुक्रवार को भारतीय मनोरंजन जगत में अगली क्रांति से संबंधित इस प्रेस कांफ्रेस को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में संबोधित करने जा रहे हैं। चर्चा यही है कि इस प्रेस कांफ्रेस में उदय भारत में डिजनी प्लस के लॉन्च का ऐलान करेंगे। भारत में पहले से मौजूद स्टार नेटवर्क के ओटीटी ऐप हॉटस्टार का नाम बदलकर इसके बाद डिजनी प्लस हॉटस्टार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजनी प्लस हॉटस्टार के बीटा वर्जन की टेस्टिंग भारत में पिछले दो दिन से चलती रही है। बुधवार को तमाम चुनिंदा लोगों के मोबाइल पर हॉटस्टार ऐप का रंग बदलकर नीला हो गया और ऐप का नाम डिजनी प्लस हॉटस्टार हो गया। यही नहीं इसमें एक खास डिजनी प्लस टैब भी दिखा जिसे क्लिक करने पर डिजनी और मार्वेल स्टूडियो की तमाम सीरीज और फिल्में भी इस पर दिख रही थीं। गुरुवार को इस बीटा संस्करण को हॉट स्टार से हटा लिया गया। डिजनी ने आधिकारिक तौर से भारत में डिजनी प्लस की लॉन्चिंग के लिए 27 मार्च की तिथि तय कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed