फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Did Ranu mondal makes her acting debut with bhuvan bam in Taaza Khabar know the truth about viral video

Taaza Khabar: भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने किया ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fri, 06 Jan 2023 09:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 06 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर 'ताजा खबर' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भुवन बाम का किरदार एक वृद्ध महिला से बात कर रहा है, जिसे रानू मंडल कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Did Ranu mondal makes her acting debut with bhuvan bam in Taaza Khabar know the truth about viral video
भुवन बाम, रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भुवन बाम की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'ताजा खबर' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। सीरीज में भुवन की अदाकारी देख दर्शक एक बार फिर उनकी परफॉरमेंस के कायल हो गए हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। समय के पहले रिलीज हुई भुवन की इस सीरीज को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कहा जा रहा है कि भुवन बाम के साथ रानू मंडल ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है।

विज्ञापन

Did Ranu mondal makes her acting debut with bhuvan bam in Taaza Khabar know the truth about viral video
ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, सोशल मीडिया पर 'ताजा खबर' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भुवन बाम का किरदार एक वृद्ध महिला से बात कर रहा है। महिला भुवन को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। वहीं, अब महिला को देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह रानू मंडल है। ऐसे में लोग भुवन के साथ रानू मंडल की डेब्यू को लेकर खुशी जता रहे हैं। हालांकि सच्चाई इसके परे है।

Tezaab: तेजाब के रीमेक में दिखेंगे रणवीर सिंह, इस हसीना संग स्क्रीन पर पहली बार जमेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

Did Ranu mondal makes her acting debut with bhuvan bam in Taaza Khabar know the truth about viral video
भुवन बाम के साथ नजर आई महिला, जिसे रानू मंडल समझा गया - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही वह महिला रानू मंडल नहीं, बल्कि कोई और महिला है। वीडियो को जब ध्यान दे देखेंगे तो यह साफ पता चल जाता है कि रानू नहीं जानी-मानी अभिनेत्री विभा रानी हैं। सीरीज में विभा का रोल चाहे ज्यादा बड़ा न हो, लेकिन वह दर्शकों को ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। 

Shelved Top 10: बंद हो गईं आमिर, सलमान, अजय और दीपिका की ये फिल्में, जानिए किस फिल्म की क्या रही वजह

विज्ञापन

Did Ranu mondal makes her acting debut with bhuvan bam in Taaza Khabar know the truth about viral video
ताजा खबर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भुवन बाम ने अपनी डेब्यू सीरीज 'ताजा खब'र के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी थी। समय से पहले रिलीज हुई सीरीज को लेकर भुवन ने कहा, 'असुविधा के लिए खेद है, लेकिन क्या करूं? मेरे को पहले ही सब पता चल जाता है।' बता दें कि 'ताजा खबर' हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। 

Shehzada Trailer: 'शहजादा' से दर्शकों को लुभाने आ रहे कार्तिक आर्यन, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed