फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Childrens Make Zee5 King of Corona Era 200% increase in kids viewership

बच्चों ने जी5 को बनाया कोरोना काल का किंग, किड्स व्यूअरशिप में 200 फीसदी का इजाफा

Fri, 24 Apr 2020 10:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 24 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Childrens Make Zee5 King of Corona Era 200% increase in kids viewership
Zee5 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से भारत में चल रहे लॉकडाउन में भारतीय नागरिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्मों को मनोरंजन के सबसे प्रमुख साधनों में से एक माना जा रहा है। इस दौरान वयस्क जहां नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार की ओर अपना रुख कर रहे हैं, वहीं यहां के बच्चों की रुचि भारत के देसी प्लेटफॉर्म जी5 में बढ़ी है। एक सर्वे में पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान उनके प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सामग्री देखने वालों की संख्या में 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ी हुई व्यूअरशिप को बरकरार रखने के लिए जी5 ने चार हजार घंटे से ज्यादा की बच्चों की सामग्री अपने प्लेटफॉर्म पर परोस दी है।

विज्ञापन


जी5 को भारत में शुरू हुए लगभग दो साल ही बीते हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' जैसी वेब सीरीजों के बाद लॉकडाउन में इस प्लेटफॉर्म को भारी दर्शक मिल रहे हैं। प्लेटफॉर्म की तरफ से किए गए विश्लेषण में कुछ और महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। बताया गया है कि जी5 पर रोजाना के सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या में 15 फीसदी और मासिक सक्रिय उपभोक्ताओं में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिल्मों की व्यूअरशिप में 92 फीसदी और बाकी की सामग्री में 37 फीसदी तक ज्यादा उपभोक्ता सक्रिय हुए हैं। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन की खबरें जानने के लिए भी विभिन्न भाषाओं के लोग जी5 पर भ्रमण कर रहे हैं। इनकी संख्या भी 78 फीसदी तक बढ़ी है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान अगर पूरी डिजिटल व्यूअरशिप की बात करें तो नीलसन की रिपोर्ट के मुताबिक जहां लोग एक हफ्ते में 23.6 घंटे तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते थे, वहां अब वे 25 घंटे तक करने लगे हैं। लॉकडाउन की वजह से टीवी पर कोई नया शो नहीं है और ना ही प्रिंट मीडिया कुछ नया दे पा रहा है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर लोग रोजाना 87 प्रतिशत तक सक्रिय हो गए हैं। मनोरंजन की खोज में लोग ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर निर्भर हो गए हैं। इस वजह से ओटीटी के उपभोक्ताओं में 1.6 गुना की वृद्धि हुई है। लॉकडाउन अगर आगे बढ़ता है तो इसकी मात्रा में और ज्यादा वृद्धि होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed