फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Best Korean Web Series on MX Player in Hindi: from dr stranger to heirs watch these web series on mx player for free

Korean Web Series on MX Player: थ्रिल, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर हैं ये कोरियन सीरीज, आज ही करें वॉचलिस्ट में शामिल

Fri, 15 Apr 2022 03:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 03:20 PM IST
सार

लोगों के बीच इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद विभिन्न कंटेंट लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।

विज्ञापन
Best Korean Web Series on MX Player in Hindi: from dr stranger to heirs watch these web series on mx player for free
कोरियन ड्रामा सीरीज - फोटो : social media

विस्तार

लोगों के बीच इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद विभिन्न कंटेंट लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की इस लोकप्रियता को देखते हुए ही मेकर्स दर्शकों के लिए तरह- तरह के कंटेंट लाते हैं। इतना ही नहीं इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की वजह से ही अब देश में विदेशी सीरीज और फिल्मों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। विदेशी सीरीज की बात करें तो कोरियन ड्रामा का जिक्र जरूर किया जाता है। अगर आप भी कोरियन सीरीज देखने के शौकीन हैं तो एमएक्स प्लेयर पर मौजूद इन सीरीज को बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं- 

विज्ञापन

डॉक्टर स्ट्रेंजर
इस सीरीज की कहानी एक युवा डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नॉर्थ कोरिया जाता है और वहां एक शीर्ष सर्जन बन जाता है। कहानी में ली जोंग-सुक मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इस शो में दिखाया गया कि कैसे बाद में यह डॉक्टर पैसों के लिए क्रिमिनल्स और टेररिस्ट्स का भी इलाज चोरी-छिपे करता है।

विज्ञापन


गोब्लिन
यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, यह एक आधुनिक गोब्लिन की कहानी है, जिसे अपने सीने से लगी एक अदृश्य तलवार को हटाने और अपने अमर जीवन का अंत करने के लिए एक लड़की से शादी करने की जरूरत है। कहानी में आगे क्या होता है, यह देखने के लिए एमएक्स प्लेयर पर इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिचमैन
यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें मुख्य अभिनेता को एक आईटी फर्म का सीईओ दिखाया है। सीरीज में मुख्य कलाकार अभिमानी और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाता। लेकिन उसके जीवन में सब कुछ बदल जाता है, जब उसके जीवन में एक लड़की की एंट्री होती।


आई एम नॉट ए रोबोट

इस सीरीज में एक ऐसे एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो एक खतरनाक एलर्जी से पीड़ित होने की वजह से लोगों के साथ रह नहीं सकता। लेकिन उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ तब आता है, जब वह एक ऐसी लड़की से मिलता है जिसे वह रोबोट समझता है।

 

हियर्स
यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें हाई स्कूल में एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाले दो किशोरों की कहानी दिखाई गई है। हालांकि, अलग वर्ग के होने की वजह से उनकी इस लव स्टोरी में कई उतार- चढ़ाव देखने को मिलते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed