फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Arjun Kapoor Rajkummar Rao and Disha Patani has dubbed their voice for Amazon Prime Video web series The Boys

हॉलीवुड की इस हिट सीरीज को भी समझ आया हिंदी का असर, सीजन 2 को मिली अर्जुन, राजकुमार और दिशा की आवाज

Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM IST
सार

  • अंग्रेजी भाषा की वेब सीरीज 'द ब्वॉयज' का अब देसीकरण हो गया है।
  • वेब सीरीज 'द ब्वॉयज' के पहले सीजन को दुनिया भर में अपार सफलता मिली है।
  • हिंदी में कार्ल अर्बन के किरदार बिली बूचर को आवाज अर्जुन कपूर ने दी है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor Rajkummar Rao and Disha Patani has dubbed their voice for Amazon Prime Video web series The Boys
अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी, राजकुमार राव - फोटो : instagram: arjunkapoor/dishapatani/ rajkummar_rao

विस्तार

ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली अंग्रेजी भाषा की वेब सीरीज 'द ब्वॉयज' का अब देसीकरण हो गया है। अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज होने के बावजूद इस वेब सीरीज ने देश में बड़ी मात्रा में प्रशंसक बटोरे। पूरे देश का ध्यान रखते हुए सीरीज के निर्माताओं ने इसे देश की कुछ प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में डब करके रिलीज करने का फैसला किया है। यहां पर सबसे बड़ी बात यह है कि हिंदी में सीरीज के मुख्य किरदारों को डब करने का काम किया हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारों ने किया है।

विज्ञापन


वेब सीरीज 'द ब्वॉयज' के पहले सीजन को दुनिया भर में अपार सफलता मिली है। इसके बाद इस साल चार सितंबर को ही इस सीरीज का दूसरा सीजन पहले तीन एपिसोड के साथ रिलीज किया गया। उसके बाद हर शुक्रवार को नए एपिसोड रिलीज होते गए। पहला सीजन तो अब भी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है जबकि दूसरे सीजन को देश की तीन क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जा रहा है। हिंदी में कार्ल अर्बन के किरदार बिली बूचर को आवाज अर्जुन कपूर ने दी है। इसी तरह एंटोनी स्टार के किरदार होमलैंडर को राजकुमार राव ने और एरिन मोरियार्टी के किरदार स्टारलाइट को आवाज दी है दिशा पाटनी ने।

विज्ञापन

Arjun Kapoor Rajkummar Rao and Disha Patani has dubbed their voice for Amazon Prime Video web series The Boys
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्षेत्रीय भाषाओं में डब किए गए 'द ब्वॉयज' के एपिसोड 28 अक्टूबर को रिलीज होंगे। किरदार बिली बूचर को आवाज देने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर कहते हैं, 'जब से यह सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है तब से मैं इस सीरीज का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। इस सीरीज का किरदार बिली बूचर मुझे बहुत प्रभावित करता है। बिली जितना कठोर है, उतना ही वह मजाकिया भी है। वह दोनों ही चीजें मुझे बहुत आकर्षित करती हैं।'

इधर सीरीज के एक मुख्य किरदार होमलैंडर को हिंदी में आवाज दी है राजकुमार राव ने। राजकुमार कहते हैं, 'द ब्वॉयज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मेरी सबसे पसंदीदा वेब सीरीजों में से एक है। इस सीरीज में होमलैंडर एक ऐसा किरदार है जो लोगों से जितना प्यार पाता है, लोग उतनी ही उससे घृणा भी करते हैं। इस किरदार को आवाज देना मेरे लिए बहुत उत्साहित रहा। और मुझे लगता है कि दर्शकों को भी वह चीज पसंद आएगी जो मैंने होमलैंडर को आवाज देते हुए की है। इस काम को करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा।'

इन सुपर हीरोज की टीम में स्टारलाइट को अभिनेत्री दिशा पाटनी ने आवाज दी है। अपने अनुभव के बारे में दिशा कहती हैं, 'वॉट की सेना में स्टारलाइट शायद एक ऐसा किरदार है जिसके अंदर मानवता है और वह लोगों से जुड़ी हुई है। आप उसे अच्छे से महसूस कर सकते हैं। उसे जब उकसाया जाता है तो वह खतरनाक हो जाती है। तो, जब अमेजॉन प्राइम वीडियो ने मुझे इस किरदार को आवाज देने के लिए कहा तो मेरे दिमाग में कोई संदेह ही नहीं था। इस किरदार को आवाज देने का मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा है और मुझे लगता है कि दर्शक भी मेरे काम को पसंद करेंगे।'

पढ़ें: ठेले पर फल खरीदती हुईं नजर आईं ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed