फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Arjan Bajwa doing hard work out for his upcoming web series on Zee5

इस वेब सीरीज के लिए अर्जन बाजवा ने बदल लिया अपना रंग रूप, कमांडो ट्रेनिंग के लिए बहाया जमकर पसीना

Tue, 03 Mar 2020 07:01 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 03 Mar 2020 07:01 PM IST
सार

  • अभिनेता अर्जन बाजवा ने अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए खुद के किरदार में ढलने को लेकर बहुत मेहनत की है
  • जी5 के लिए बनी इस वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' में वह एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो के रूप में नजर आएंगे
  • यह वेब सीरीज वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है

विज्ञापन
Arjan Bajwa doing hard work out for his upcoming web series on Zee5
Arjan Bajwa - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभिनेता अर्जन बाजवा ने अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए खुद के किरदार में ढलने को लेकर बहुत मेहनत की है। अपने किरदार के स्वरूप को सटीक तरह से पाने के लिए उन्होंने अपने आप को पतला भी किया है। जी5 के लिए बनी इस वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज : 26/11' में वह एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो के रूप में नजर आएंगे। कर्नल सुनील श्योराण के किरदार में अर्जन मिशन पर अपनी टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


यह वेब सीरीज वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। इस हमले को आधार बनाकर कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री पहले ही बन चुकी हैं। अब यह कहानी एनएसजी कमांडो की टीम को ध्यान में रखकर बनाई गई है। रुस्तम, कबीर सिंह, बॉबी जासूस जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अर्जन बाजवा इस सीरीज के साथ अपने करियर की शुरुआत ओटीटी पर करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Arjan Bajwa doing hard work out for his upcoming web series on Zee5
Arjan Bajwa - फोटो : amar ujala mumbai

उन्होंने इस सीरीज के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने किरदार की आवश्यकता के अनुसार खुद को पतला करने के लिए बहुत मेहनत की है। एनएसजी कमांडो के किरदार में खुद को ढालने के लिए मैंने इस पूरी प्रक्रिया में जो कुछ किया है वह मेरे लिए बहुत यादगार है। मुझे अपने किरदार की बनावट में आने के लिए कुछ हफ्तों का समय लगा। क्योंकि मुझे इस सीरीज में एक कमांडो का किरदार निभाना था, इसलिए ट्रेनिंग के दौरान हुई वर्कशॉप में मैंने हथियारों को संभालना भी सीखा। एनएसजी कमांडो दूसरी सेनाओं से थोड़े अलग तरीके से काम करते हैं। यह मैंने इस सीरीज में काम करते वक्त जाना।' यह वेब सीरीज संदीप उन्नीथन की किताब ब्लैक टोर्नेडो के आधार पर बनी है।

पढ़ें: वेब सीरीज पर नजर रखने की सरकार की पहल पर हंगामा, ओटीटी सेवा प्रदाता दो धड़ों में बंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed