फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   After The Family Man Manoj Bajpayee is All Set For his Upcoming Web Series Mrs Serial Killer

आपके मोबाइल पर लौट रहा ये फैमिली मैन, इस बार निशाने पर मिसेज सीरियल किलर

Thu, 16 Apr 2020 08:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
After The Family Man Manoj Bajpayee is All Set For his Upcoming Web Series Mrs Serial Killer
मिसेज सीरियल किलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'द फैमिली मैन' के इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी का रोल निभाने के बाद अब मनोज बाजपेयी अब अपनी अगली ओटीटी यात्रा में एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।  वह नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में दिखेंगे। इस फिल्म में वह डॉक्टर मुत्युंजय मुखर्जी का किरदार निभाएंगे।  इसमें वह एक डॉक्टर और एक पति के किरदार में दिखेंगे जिसपर कत्ल का इल्जाम होता है।

विज्ञापन


फिल्म मिसेज सीरियल किलर की निर्माता फराह खान हैं तो वहीं उनके पति शिरीष कुंदर ने इसका निर्देशन और लेखन किया है। फिल्म मिसेज सीरियल किलर एक थ्रिलर फिल्म है। पति (मनोज बाजपेयी) को एक सीरियल मर्डर केस में फंसा दिया जाता है। अपने पति को निर्दोष साबित करने के लिए पत्नी (जैकलीन) को एक मर्डर करने की जरूरत है। फिल्म से अपना लुक साझा करते हुए जैकलीन अपने सोशल मीडिया पर लिखती हैं, 'सोना मुखर्जी जो एक ईमानदार पत्नी है और अपने पति को निर्दोष साबित करने की कोशिश करती है। इसे साबित करने के लिए वह कितनी दूर तक जाएगी? यह मेरे दिल के काफी करीब है। मैं इसके ट्रेलर को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

After The Family Man Manoj Bajpayee is All Set For his Upcoming Web Series Mrs Serial Killer
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Amar Ujala

मनोज बाजपेयी ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। पिछली दफा दर्शकों ने मनोज बाजपेयी को ओटीटी पर 'द फैमिली मैन' में देखा था। इसमें मनोज का एक तरफ इंटेलिजेंस ऑफिसर तो दूसरी तरफ एक आम मध्यम वर्गीय पारिवारिक व्यक्ति का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। अब नेटफ्लिक्स की इस फिल्म के साथ भी लोगों को कुछ ऐसी ही उम्मीद है। वहीं जैकलीन पिछली दफा सुपर फ्लॉप फिल्म 'ड्राइव' में नजर आई थीं जिसे थिएटर न मिलने के बाद इसके निर्माता करण जौहर ने ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। 

View this post on Instagram

Playing Sona Mukerjee, a loyal wife who sets out to prove her husband’s innocence.. How far will she go for love? This one is close to my heart and excited to share that the trailer will be out at 12 PM on @netflix_in on 17 April!! Mrs. Serial Killer premieres May 1 ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on



यहां ये भी गौरतलब है कि इस फिल्म से ठीक एक हफ्ता पहले नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल फिल्म एक्सट्रैक्शन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का भी अहम किरदार होने की चर्चा इस फिल्म की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज के पहले तक होती रही है। मनोज बाजपेयी ने अमर उजाला को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में द फैमिली मैन के वक्त स्पष्ट किया था कि वह फिल्म एक्ट्रैक्शन (पिछला नाम, ढाका) का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed