चक्रव्यूह के बाद फिर पुलिस अफसर बनीं ईशा, रिजेक्ट्स के दूसरे सीजन की थाइलैंड में शुरू हुई शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी5 की चर्चित वेब सीरीज रिजेक्ट्स के दूसरे सीजन की शूटिंग थाइलैंड में शुरू हो गई है। गोल्डी बहल निर्देशित इस सीरीज के दूसरे सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण होंगी अभिनेत्री ईशा गुप्ता। इस सीरीज से ईशा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है, सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। प्रकाश झा निर्देशित फिल्म चक्रव्यूह के बाद ये दूसरा मौका होगा जब वह पुलिस बनेंगी।
इस बारे में ईशा गुप्ता कहती हैं, "मैं ओटीटी पर कुछ करना चाहती थी और जी5 की सीरीज रिजेक्टक्स इसके लिए एकदम परफेक्ट है। दूसरे सीजन में कहानी और मेरा किरदार काफी दिलचस्प है। मैंने पहले भी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है लेकिन यह पूरी तरह से अलग है। मैं ऑफिसर रेने की भूमिका निभा रही हूं जो एक भ्रष्ट पुलिस वाली नहीं है। लेकिन, वह जल्दी समझ जाती है कि उसे अपने कार्यालय में अपनी उपस्थिति महसूस करवाने के लिए अपनी नैतिकता के साथ थोड़ा उदार होना पड़ेगा। उसका एक गुप्त रहस्य भी है जिसे वह कभी बयां नहीं करती।"