फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   abhishek singh completed delhi crime 2 now shoot will start in mumbai

आईएएस से अभिनेता बने अभिषेक ने पूरा किया अपना काम, अब मुंबई में होगी 'दिल्ली क्राइम 2' की बाकी शूटिंग

Tue, 15 Sep 2020 01:12 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Sep 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
abhishek singh completed delhi crime 2 now shoot will start in mumbai
अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले सीजन को मिली चर्चा के बाद 'दिल्ली क्राइम' वेब सीरीज के निर्माता बहुत जल्द इसके दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए कमर कस रहे हैं। इसके लिए तारीखों पर काम करना शुरू कर दिया गया है और कलाकारों और कर्मचारियों से बात करके शेड्यूल सेट करने पर तेजी से काम जारी है। सीरीज से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे दिल्ली के आईएएस अभिषेक सिंह ने अपना काम दिल्ली में ही खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

abhishek singh completed delhi crime 2 now shoot will start in mumbai
दिल्ली क्राइम - फोटो : नेटफ्लिक्स

सूत्र बताते है कि इसी महीने के अंत तक इस वेब सीरीज की शूटिंग फिर से शुरू हो जाएगी। इस सीरीज का अंतिम शेड्यूल देश की राजधानी दिल्ली में ही शूट होने वाला था और उस पर काम चल भी रहा था। लेकिन, अचानक से हुई विश्वव्यापी बंदी के बाद शूटिंग को वहीं रोकना पड़ा। निर्माताओं ने फैसला लिया है कि सीरीज की बची हुई शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में पूरी करेंगे। इसके लिए सीरीज के निर्देशक राजेश मापुस्कर और तनुज चोपड़ा ने अपनी टीम से बात कर ली है।

आईएएस अभिषेक बताते हैं कि वह अपने हिस्सा का काम लॉकडाउन के समय शूटिंग स्थगित होने तक पूरी कर चुके थे। अब बाकी कलाकारों का ही इसमें काम बाकी है। इस सीजन में शेफाली छाया के साथ रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सभी कलाकार पहले सीजन से ही इस शो के साथ हैं। इनके किरदारों में दूसरा सीजन कुछ बदलाव भी लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed