फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   war 2 telugu box office loss yrf compensates producer naga vamsi 22 crore collection report

War 2: कलेक्शन से 'वॉर 2' के तेलुगु डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान, यशराज फिल्म्स ने किया मुआवजा देने का फैसला?

Thu, 21 Aug 2025 03:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 21 Aug 2025 03:15 PM IST
सार

War 2 Telugu Collection Report: फिल्म 'वॉर 2' के बॉक्स ऑफिस आकंड़े अब तक उतने नहीं आए हैं जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसलिए तेलुगु के खराब कलेक्शन को देखते हुए अब यशराज फिल्म्स ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को मुआवजा देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
war 2 telugu box office loss yrf compensates producer naga vamsi 22 crore collection report
वॉर 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़े स्केल पर रिलीज की गई हो, लेकिन फिल्म को लेकर जितनी उम्मीदें थीं, वो पूरी नहीं हो पाईं। खासकर तेलुगु स्टेट्स में इस बिग-बजट एक्शन थ्रिलर को दर्शकों ने निराशाजनक रिस्पॉन्स दिया। नतीजा यह हुआ कि प्रोड्यूसर नागा वामसी और उनके पार्टनर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन


80 करोड़ में खरीदे थे राइट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा वामसी और उनके साथियों ने तेलुगु वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 80 करोड़ रुपये में खरीदे थे। उन्हें भरोसा था कि केवल तेलुगु बेल्ट से ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन रिव्यूज और ऑनलाइन ट्रोलिंग ने रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म की पकड़ कमजोर कर दी। इतना ही नहीं, इसी दौरान रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ दर्शकों की पहली पसंद बन गई और ‘वॉर 2’ की हालत और खराब हो गई।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Surveen Chawla: 'अचानक दो ड्रैकुला दांत निकल आए', सुरवीन चावला को बाली में हुआ 'भूतिया' अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


YRF का बड़ा कदम
'ग्रेट आंध्रा' की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर 2’ को अपने स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनाकर आई यशराज फिल्म्स ने नुकसान की भरपाई के लिए बड़ा कदम बढ़ाया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी ने प्रोड्यूसर नागा वामसी और उनके साथियों को 22 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। जिसमें 10 करोड़ निजाम रीजन के लिए, 7 करोड़ आंध्र रीजन के लिए और 5 करोड़ सीडेड रीजन के लिए शामिल है। यह भुगतान स्ट्रक्चर्ड सेटलमेंट के रूप में किया जा रहा है ताकि प्रोड्यूसर्स का बोझ थोड़ा हल्का हो सके। हालांकि, यशराज फिल्म्स की तरफ से अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


स्टार पावर भी नहीं बचा सकी फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ-साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में थे। जबरदस्त एक्शन और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स के बावजूद दर्शकों ने इसे बड़े पैमाने पर खारिज कर दिया। 'सैकनिल्क' के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में तेलुगु वर्जन से सिर्फ 60 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘मास जत्रा’ भी हुई पोस्टपोन
नागा वामसी के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। उनकी अगली फिल्म, रवि तेजा स्टारर ‘मास जत्रा’, जो पहले 27 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, अब टल गई है। इसमें स्रीलीला और राजेंद्र प्रसाद भी नजर आएंगे। मेकर्स ने इसे नई तारीख पर रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed