Gangs of Godavari: विश्वक सेन की 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कब और कहां देख पाएंगे
साउथ सुपर स्टार विश्वक सेन की फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' ओटीटी रिलीज को तैयार है। दर्शकों में इस खबर को सुनने के बाद काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
कृष्णा चैतन्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 31 मई को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। वहीं अब फिल्म के मेकर्स ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' को ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। आज विश्वक सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस खबर को अपने फैंस की संग साझा किया है। घर बैठे दर्शक 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' का आनंद उठा सकते है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Tiger Ratnakar ki thelisindhalla okate. Evadaina meedhaki osthe vaala medha padipodame.#GangsofGodavari coming to Netflix on 14 June in Telugu, Tamil, Malayalam, and Kannada! pic.twitter.com/z5kZ5yshgZ
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) June 9, 2024
कई भाषाओँ में होगी ओटीटी रिलीज
31 मई को रिलीज हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सूत्रों की मानें तो विश्वक सेन की यह फिल्म कई भाषाओँ में ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को दर्शक 14 जून 2024 से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' को तेलुगु तमिल मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। ताकि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाई जा सके।
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय के शाही लुक पर दिल हार बैठे नेटिजन्स, ‘मुमताज महल’ बन चमकीं अभिनेत्री
नया ट्रेलर हुआ रिलीज
वहीं नेटफ्लिक्स ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' एक नए ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। ट्रेलर की शुरुआत रत्ना नाम के किरदार से होता है जिसे विश्वक सेन ने फिल्म में निभाया है। वह कैसे एक आम आदमी से राजनीति में अपना अलग स्थान बनाता है। दर्शक इस ट्रेलर को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।