फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikran massey film the sabarmati report delayed due to censor issues and lok sabha election 2024

The Sabarmati Report: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर लटकी सेंसर की तलवार, चुनाव के चलते बदली रिलीज डेट!

Mon, 15 Apr 2024 06:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 15 Apr 2024 06:55 PM IST
सार

‘12वीं फेल’ अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की रिलीज डेट बदल गई है। फिल्म के कुछ दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति भी जताई है। 


 

विज्ञापन
Vikran massey film the sabarmati report delayed due to censor issues and lok sabha election 2024
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर सेंसर की कैंची चलने की संभावना है। ‘12वीं फेल’ अभिनेता विक्रांत मैसी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साल 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में हुई दुर्घटनाओं पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) में प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। जांच समिति ने फिल्म देखी और कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई। दावा किया जा रहा है कि फिल्म को अभी रिलीज करने से चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी हो सकता है। इसलिए, इसके रिलीज की तारीख में बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
 

खास वर्ग की भावनाएं हो सकती हैं आहत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्रों का दावा है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो एक खास वर्ग की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। इसलिए, फिल्म के इन दृश्यों को दोबारा फिल्माया जा सकता है। 

विज्ञापन

Mr. And Mrs. Mahi: भारतीय जर्सी में दिखे ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
 

कब रिलीज होगी ‘द साबरमती रिपोर्ट’?

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 3 मई को रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव के चलते इसकी तारीख में बदलाव किए गए हैं।  अब देखना है कि यह सिनेमाघरों में कब आएगी? बता दें कि विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा अभिनीत यह फिल्म साल 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के जलने की जांच करने वाले दो पत्रकारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कैसा रहा विद्या बालन की पिछली फिल्मों का हाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed