फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay wins hearts for his simplicity with this sweet gesture at special event to honour students in Tamilnadu

Thalapathy Vijay: 'लियो' की रिलीज से पहले विजय ने किया यह कारनामा, अपने इस अंदाज से लूटा फैंस का दिल

Sat, 17 Jun 2023 01:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

पिछले दिनों 'लियो' के मेकर्स ने तमिल सुपरस्टार का नया लुक जारी किया था, जो काफी दिलचस्प था। अब स्टूडेंट्स के सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विजय ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Vijay wins hearts for his simplicity with this sweet gesture at special event to honour students in Tamilnadu
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। पिछले दिनों 'लियो' के मेकर्स ने तमिल सुपरस्टार का नया लुक जारी किया था, जो काफी दिलचस्प था। अब स्टूडेंट्स के सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विजय ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
 

विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विजय साउथ सिनेमा का एक लोकप्रिय नाम है और उनके काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मेकर्स ने ‘लियो’ में अभिनेता के लुक को रिवील कर के दर्शकों को एक बड़ा तोहफा दिया। अब कुछ समय पहले विजय को तमिलनाडु में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम से विजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह वह छात्रों के साथ भीड़ के बीच बैठे देखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन




 

छात्रों के बीच बैठे नजर आए अभिनेता
सोशल मीडिया पर विजय की वायरल इस तस्वीर में अभिनेता के प्रशंसकों ने उनकी सादगी की सराहना की है और बिना किसी विशेष सुविधा के बच्चों के  बीच बैठने के लिए उनकी प्रशंसा की। इस तस्वीर में विजय पीले रंग की शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी डैशिंग लग रहे हैं। फैंस ने इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में विजय की तारीफों के पुल बांध दिए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यही वजह है कि आज साउथ अभिनेताओं का क्रेज दुनिया पर चढ़ा हुआ है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विजय हमेशा दिल जीत लेते हैं।’

Onir: समलैंगिक समुदाय के समर्थन का दिखावा करती है इंडस्ट्री, ओनिर ने किया बॉलीवुड के होमोफोबिक होने का दावा

 

फिल्म ‘लियो’ में आएंगे नजर
आपको बता दें कि विजय की इस आगामी फिल्म में तृषा लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में दलपति विजय के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विजय 40 के दशक के गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed