फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda Starrer Kingdom Team Meets Pawan Kalyan On The Set Of His Next Ustaad Bhagat Singh

Kingdom: ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर पहुंची ‘किंगडम’ की टीम, विजय समेत सभी ने की पवन कल्याण से मुलाकात

Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
सार

Vijay Deverakonda Meet With Pawan Kalyan: अपनी फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज से पहले अभिनेता विजय देवरकोंडा ने साउथ स्टार पवन कल्याण से मुलाकात की।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Starrer Kingdom Team Meets Pawan Kalyan On The Set Of His Next Ustaad Bhagat Singh
विजय देवरकोंडा, पवन कल्याण, श्रीलीला, नागा वामसी और भाग्यश्री बोरसे - फोटो : एक्स@TheDeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 31 जुलाई से ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के बीच अभिनेता विजय देवरकोंडा और ‘किंगडम’ जिसे हिंदी भाषा में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया जा रहा है। उसकी टीम ने साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से उनकी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर मुलाकात की। 

विज्ञापन

पवन कल्याण ने दीं ‘किंगडम’ की टीम को शुभकामनाएं
इस दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म के निर्माता नागा वामसी और अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई हैं। सीथारा एंटरटेनमेंट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में अभिनेत्री श्रीलीला भी भाग्यश्री के बगल में खड़ी दिखाई दे रही हैं, जबकि पवन कल्याण बीच में खड़े हैं।

विज्ञापन

तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “किंगडम परिवार के लिए यह एक पावर पैक्ड मोमेंट है, क्योंकि खुद पावर स्टार पवन कल्याण ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। किंगडम की टीम को आज ‘उस्ताद भगत सिंह’ के सेट पर पवन कल्याण से मिलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय ने शेयर की तस्वीर
विजय देवरकोंडा ने इसी पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर री-पोस्ट किया। इसके साथ ही विजय ने लिखा, “पवन कल्याण सर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने हमारा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि उनका पहला वाक्य था कि मुझे अकेले और शांत रहना पसंद है, फिर भी हमने खूब बातें कीं। हमने उनका आशीर्वाद लिया। मैं हमेशा उनके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करूंगा।”



यह खबर भी पढ़ेंः Kingdom: विजय देवरकोंडा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है ‘किंगडम’, एडवांस बुकिंग में दिखा फिल्म का क्रेज 

स्पाई-थ्रिलर है ‘किंगडम’
‘किंगडम’ एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे गौतम तिन्ननुरी ने निर्देशित किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक अंडरकवर कांस्टेबल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 31 जुलाई को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो रही है। हिंदी में फिल्म को ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed