Ajith Kumar: पुर्तगाल रेस के प्रैक्टिस सत्र के दौरान अजित के साथ हुआ हादसा, अभिनेता ने बताया सेहत का हाल
Ajith Kumar: जनवरी में दुबई 24H रेस के लिए प्रैक्टिस सत्र के दौरान अभिनेता अजित के साथ भयंकर हादसा हुआ था। वे बाल-बाल बचे। इन दिनों वे पुर्तगाल रेस के लिए अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में वहां भी उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्टर ने अपनी सेहत का हाल बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अजीत इन दिनों अपनी फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। इसके अलावा वे स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। इन दिनों अजित पुर्तगाल रेस के लिए अभ्यास में जुटे हैं। हाल ही में प्रैक्टिस सत्र के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में रही और अभिनेता सुरक्षित हैं। हादसे के बाद अजित ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
बोले- प्रतिस्पर्धा करना गर्व का पल
एक्टर अजित के साथ यह दूसरा हादसा है। जनवरी में दुबई 24H रेस के लिए प्रैक्टिस सत्र के दौरान अभिनेता अजित के साथ भयंकर हादसा हुआ था। तब वे बाल-बाल बचे। अब हाल ही में पुर्तगाल रेस के लिए अभ्यास सत्र के दौरान एक बार फिर वे हादसे का शिकार हो गए। अपनी सेहत का हाल बताते हुए अजित ने सबसे पहले रेसिंग के लिए उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि एस्टोरिल ट्रैक पर वापस आना अविश्वसनीय अनुभव रहा। कार में बैठकर प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए गर्व का पल रहा।
टीम को कहा शुक्रिया, बोले- बहुत बुरा अनुभव था
उन्होंने अपने अभ्यास सत्र के दौरान हुई दुर्घटना के बारे में कहा कि दुर्घटना बहुत गंभीर थी। इस झटके के बावजूद उनकी टीम ने कार को ठीक करने के लिए तेजी से काम किया। एक्टर ने कहा कि उन्हें सीधे क्वालीफाइंग राउंड में जाना था, जिससे वे काफी घबरा गए थे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता अजित ने कहा कि 'अभ्यास के दौरान जब मैं दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो यह बहुत बुरा अनुभव था। दुर्घटना बहुत बुरी हुई। लेकिन, मेरी टीम का शुक्रिया उन्होंने कार को ठीक से तैयार किया। मेरे लिए यह बहुत तनावपूर्ण स्थिति थी'।
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan-Atlee: क्या डिब्बाबंद हो गया सलमान-एटली का प्रोजेक्ट? फिल्म को लेकर आई ये बड़ी जानकारी
हादसे के बावजूद किया शानदार प्रदर्शन
अजित ने आगे बताया कि उन्हें मोटरस्पोर्ट्स के प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। उनसे मिलने वाले सपोर्ट के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि जनवरी में, दुबई 24H रेस के लिए प्रैक्टिस सेशन के दौरान अजित की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। तब उनकी कार ट्रैक पर संतुलन खोकर कई बार घूम गई थी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हादसे में वे बाल-बाल बचे। 24H दुबई 2025 रेस में अजित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी टीम, अजित कुमार रेसिंग बाई बास कोएटेन ने 991 श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगेगा बैन, AICWA ने कहा- कानूनी कार्रवाई हो