फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal wants to play negative character in films Says I dont know when that will happen but I really wo

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने जाहिर की अपनी एक अधूरी ख्वाहिश, बोले- ना जानें यह कब होगा...

Thu, 16 May 2024 01:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 16 May 2024 01:08 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक ऐसी ख्वाहिश के बारे में बताया है, जिसे सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal wants to play negative character in films Says I dont know when that will happen but I really wo
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विस्तार

इन दिनों विक्की अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की की फिल्मों और उनके अभिनय को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। आज विक्की कौशल का 36वां जन्मदिन है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर विक्की को उनके जन्मदिन की बधाई मिल रही है। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने अपनी एक अधूरी ख्वाहिश के बारे में खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन


विक्की की अधूरी ख्वाहिश
विक्की कौशल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक्टर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह पाना आसान नहीं था। लेकिन अपने शानदार अभिनय के कारण इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वह जगह बनाई कि आज सभी डायरेक्टर इनके साथ काम करना चाहते हैं। 2015 में फिल्म 'मसान' के जरिए विक्की को फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। विक्की ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैं नेगेटिव किरदार जरूर निभाना चाहूंगा। मुझे ऐसे किरदार करना अच्छा लगेगा क्योंकि ऐसे किरदारों में बहुत कुछ करने के लिए होता है।'' आगे विक्की ने कहा, ''मुझे नहीं पता यह कब होगा लेकिन मैं नेगेटिव किरदार को जरूर करना चाहूंगा।'' विक्की के फैंस भी इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं क्योंकि वह भी अपने अभिनेता को हर तरह के रोल में देखने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन


सुबह से मिल रही है जन्मदिन की बधाई
आज विक्की कौशल का जन्मदिन है। ऐसे में सुबह से ही उनको जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में विककी के छोटे भाई सनी कौशल ने अपने भाई के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट साझा किया है। सनी ने कुछ ही घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की की दो तस्वीरें साझा की हैं साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। बचपन की तस्वीर में विक्की बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है, साथ ही उनके चेहरे पर बड़ी सी खिलखिलाती स्माइल दिख रही है। सनी कौशल ने पोस्ट में लिखा, ''36 सालों में ज्यादा तो कुछ नहीं बदला है... हैप्पी बर्थ डे क्यूटी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की 
विक्की कौशल ने हाल में फिल्म 'छावा' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा विक्की 'बैड न्यूज' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed