फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal got emotional to co host iifa 2024 with shahrukh khan shared special note

Vicky Kaushal: शाहरुख के साथ ‘आईफा’ की मेजबानी कर भावुक हुए विक्की कौशल, लिखा विशेष नोट

Sun, 29 Sep 2024 07:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 29 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

विक्की कौशल ने अबू धाबी में आयोजित ‘आईफा 2024’ की मेजबानी शाहरुख खान के साथ की। अभिनेता ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा।
 

विज्ञापन
Vicky Kaushal got emotional to co host iifa 2024 with shahrukh khan shared special note
शाहरुख खान और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ अबू धाबी में आयोजित ‘आईफा 2024’ की मेजबानी की। दोनों कलाकारों ने ‘झूमे जो पठान’ और ‘तौबा तौबा’ जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। विक्की और शाहरुख ने ‘बैड न्यूज’ के गीत ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ के नए वर्जन पर प्रदर्शन करते हुए समापन किया। 
विज्ञापन


विक्की ने साझा किया भावनात्मक नोट
रविवार को अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ मेजबानी के अनुभवों को साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। अभिनेता ने लिखा, ‘उनको मंच पर प्रदर्शन करते और जादू बिखेरते देखते हुए से लेकर कल रात, मंच साझा करना और उसी जादू का हिस्सा बनना, मैंने कई सपने देखे! धन्यवाद शाहरुख सर। आप जैसा कोई नहीं है, कभी नहीं होगा।’
विज्ञापन

Rakul Preet: ससुर वाशु भगनानी पर लगे आरोपों पर रकुल प्रीत से मांगी गई प्रतिक्रिया, बीच में छोड़ गईं इंटरव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कलाकार ने किए शानदार प्रदर्शन
‘आईफा 2024’ में विक्की और शाहरुख ने ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘ऊ अंतावा’ पर अपने शानदार डांस का प्रदर्शन किया, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने काम किया था। वायरल वीडियो में शाहरुख ने सामंथा रूथ प्रभु की भूमिका निभाई, जबकि विक्की ने अल्लू अर्जुन की भूमिका निभाई।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)



विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
अभिनेता विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह छत्रपति संभाजी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अभिनेता  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएगी। 
Ananya Panday Exclusive: क्या करें जब एप मांगे कैमरा और माइक एक्सेस की परमीशन, सीखिए अनन्या पांडे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed