Lea Massari Passes Away: इतावली अभिनेत्री ली मसारी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Italian actress Lea Massari Death: दिग्गज इतावली अभिनेत्री ली मसारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 91 वर्ष की आयु में उनका रोम स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकप्रिय इतालवी अभिनेत्री ली मसारी नहीं रहीं। माइकल एंजेलो एंटोनियोनी की एल'अवेंतूरा (1960), डिनो रिसी की 'ए डिफिकल्ट लाइफ' (1961) और लुइस मैले की 'मर्मर ऑफ द हार्ट' (1971) में अपनी भूमिकाओं के लिए वे दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं। ली मसारी की उम्र 91 वर्ष थी।
दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम
हॉलीवुड रिपोर्टर ने इतालवी मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि ली मसारी का सोमवार को रोम स्थित उनके घर पर निधन हो गया। फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में दशकों लंबे करियर में मसारी ने एलेन डेलन, जीन पॉल बेलमोंडो, मिशेल पिकोली और उमर शरीफ जैसे कलाकारों के साथ काम किया।
तीन दशक पहले इंडस्ट्री को कहा अलविदा
ली मसारी ने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। 30 साल से भी ज्यादा समय पहले अभिनय से संन्यास लेने के बाद वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम दिखाई दीं। उनका जन्म 30 जून 1933 को हुआ था। यानी जन्मदिन से महज कुछ दिन पूर्व ही मसारी ने दुनिया को अलविदा कहा है।
Ashish Chanchlani: ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के प्रीमियर में शामिल हुए आशीष, स्टार कास्ट संग साझा की तस्वीरें
यूरोप में बीता बचपन
ली मसारी का असली नाम अन्ना मारिया मसातानी था। अभिनेत्री ने अपने मंगेतर लियो के सम्मान में मंच का नाम ली रखा। मसारी के मंगेतर का शादी से कुछ समय पहले ही एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया था। ली मसारी का बचपन यूरोप में बीता। दरअसल, अभिनेत्री के पिता इंजीनियर थे और अपनी पोस्टिंग के चलते वे स्पेन, फ्रांस और स्विट्जरलैंड में कार्यरत रहे।
इस तरह आईं फिल्मी दुनिया में
दिग्गज अभिनेत्री ली मसानी ने वास्तुकला की पढ़ाई की थी। फिर अपने खर्चे के लिए उन्होंने बतौर मॉडल काम शुरू किया। इसी दौरान एक पारिवारिक मित्र एवं ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो घेरार्डी ने उनका परिचय फिल्मी दुनिया से कराया।