फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Bengali actor Debraj Roy dies at age of 69 due to serious illnesses and multiple organ failure

Debraj Roy Death: बंगाली अभिनेता देबराज रॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन, गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

Thu, 17 Oct 2024 11:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2024 11:42 PM IST
सार

दिग्गज बंगाली अभिनेता और मशहूर न्यूज रीडर देबराज रॉय का गुरुवार की रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता कई महीनों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

विज्ञापन
Veteran Bengali actor Debraj Roy dies at age of 69 due to serious illnesses and multiple organ failure
देबराज रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज बंगाली अभिनेता और मशहूर न्यूज रीडर देबराज रॉय का गुरुवार की रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता कई महीनों से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे, जिसके बाद 69 वर्ष की आयु में उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनका निधन हो गया। देबराज रॉय  बंगाली दूरदर्शन और बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं फिल्मों में अदा की थी।
विज्ञापन


इस बीमारी से पीड़ित थे अभिनेता
पीटीआई के मुताबिक अभिनेता को कुछ महीने पहले मस्तिष्क का दौरा पड़ा था और वह नेफ्रोलॉजिकल समस्याओं से भी पीड़ित थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी अनुराधा रॉय हैं, जो एक बंगाली अभिनेत्री और लोकप्रिय न्यूज रीडर थीं।
विज्ञापन

Roti Kapada Aur Makaan: ‘रोटी कपड़ा और मकान’ के 50 साल पूरे, आम आदमी के संघर्ष और मार्मिकता से भरी है फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में किया काम
देबराज रॉय ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म 'प्रतिद्वंदी' से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद मृणाल सेन की 'कलकत्ता 71' में अभिनय किया। अभिनेता ‘अघात’,  ‘इंकलाब’, ‘रन’, ‘भूत अद्भुत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

ममता बनर्जी ने निधन पर जताया दुख
पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रॉय के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अभिनेता देबराज रॉय के निधन से दुखी हूं। एक अभिनेता जिन्होंने हमारे प्रतिष्ठित निर्देशकों को गौरवान्वित किया, वह दूरदर्शन पर एक लोकप्रिय न्यूज रीडर भी थे। मैं उन्हें भवानीपुर के एक अच्छे इंसान के रूप में अच्छी तरह से जानती थी और उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारी सांस्कृतिक दुनिया को आज क्षति हुई है।'
Salman Khan: बिश्नोई गैंग ने सलमान की हत्या के लिए दी 25 लाख की सुपारी, कल बिग बॉस 18 की शूटिंग करेंगे भाईजान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed