{"_id":"6606ab357a6591f27608d7f0","slug":"veteran-actress-shubha-khote-husband-mr-dinesh-balsawar-passes-away-due-to-old-age-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dinesh Balsawar Passes Away: अभिनेत्री शुभा खोटे के पति का निधन, छूट गया 60 वर्षों का साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dinesh Balsawar Passes Away: अभिनेत्री शुभा खोटे के पति का निधन, छूट गया 60 वर्षों का साथ
Fri, 29 Mar 2024 05:23 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:23 PM IST
सार
मशहूर अभिनेत्री शुभा खोटे के पति दिनेश बलसावर का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते वे दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन
शुभा खोटे अपने पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अदाकारा शुभा खोटे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पति दिनेश बलसावर का निधन हो गया है। उम्र संबंधी बीमारी के चलते दिनेश बलसावर दुनिया को अलविदा कह गए। इसी के साथ शुभा खोटे के साथ उनका 60 वर्षों का साथ छूट गया।
विज्ञापन
Ananya-Aditya Roy Kapur: पहली बार साथ जमी आदित्य-अनन्या की जोड़ी, दोनों को देख प्रशंसकों ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी सूचना
पति के निधन की दुखद सूचना शुभा खोटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने पति दिनेश बलसावर के साथ ढेर सारी तस्वीरों का कोलाज साझा किया। इसके साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। '60 साल तक हम दोनों साथ रहे। इन वर्षो में हमने एक-दूसरे से कहा, 'हम साथ-साथ उम्रदराज होते हैं। सबसे अच्छा होना अभी बाकी है। जिंदगी का आखिरी हिस्सा, जिसके लिए पहला बनाया गया। जीवन साथी का साथ छूट गया है। अलविदा साथी।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
हिंदी-मराठी फिल्मों में नजर आई हैं शुभा
दिनेश बलसावर का निधन उम्र संबंधी परेशानियों के कारण हुआ है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। गुरुवार 28 मार्च को उनका निधन हो गया। शुभा खोटे ने जैसे ही यह खबर साझा की, फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। शुभा खोटे मराठी और हिंदी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में नजर आई हैं।
R Madhavan: आर. माधवन ने बताया 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से जुड़ा खास किस्सा, दिल छू लेगी अभिनेता की ये बात
बेटी ने व्यक्त किया दुख
शुभा खोटे और दिनेश बलसावर की शादी वर्ष 1960 में हुई थी। दिनेश बलसावर एक कॉर्पोरेट कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'चिमुकला पाहुना' में गेस्ट आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण शुभा खोटे ने किया था। शुभा खोटे और दिनेश बलसावर की बेटी व अभिनेत्री भावना बलसावर ने भी पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पिता की तस्वीर के साथ भावनात्मक संदेश लिखा है।
View this post on Instagram