Varun Dhawan: सामंथा की इस फिल्म ने वरुण को बना दिया उनका फैन, देख अभिनेत्री संग काम करने की मांगी दुआ
वरुण धवन ने कहा है कि वह 'मक्खी' और 'फैमिली मैन सीजन 2' में सामंथा का काम देख उनके फैन हो गए थे और वह तब से उनके साथ काम करने की मन ही मन दुआ कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी सीरीज सिटाडेल: हनी बन्नी का ट्रेलर आज, लॉन्च किया गया, जिसमें दोनों कलाकार काफी रोमांचक एक्शन करते नजर आए। दोनों कलाकारों की इस सीरीज को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता है, क्योंकि दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान वरुण ने जिक्र किया कि वो कैसे मक्खी फिल्म में सामंथा का शानदार अभिनय देखने के बाद वो मन ही मन उनके साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर दुआ मांग रहे थे।
'मक्खी' देख सामंंथा के फैन बन गए थे वरुण धवन
रुसो ब्रदर्स की फिल्म 'सिटाडेल' की भारतीय किस्त 'सिटाडेल: हनी बन्नी' को लेकर वरुण ने कहा कि वह दिल से यह उम्मीद कर रहे थे कि इस सीरीज में सामंथा ही बतौर अभिनेत्री काम करें। अभिनेता ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं दिल से यह उम्मीद कर रहा था कि सामंथा वह अभिनेत्री होगी, जिसे निर्माता मेरे साथ इस फिल्म में चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि हाल ही में फैमिली मैन 2 और मक्खी देखने के बाद वह उनके फैन बन गए थे और अब उनके साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि सब कुछ बिलकुल सही तरीके से होता चला गया। वरुण ने कहा कि सामंथा के साथ काम करने का विचार उन्हें काफी उत्साहित करता है।
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के ट्रेलर लॉन्च में छा गए वरुण-सामंथा, बताया कैसे की सीरीज के लिए खास तैयारी
'फैमिली मैन' के दोनों सीजन को देखने के बाद राज एंड डीके से मिले थे वरुण
इस सीरीज में काम करने को लेकर वरुण ने कहा कि उन्होंने 'फैमिली मैन' सीजन 1 और 2 देखी और इसके बाद उन्हें प्रेरणा की लहर महसूस हुई। देर रात, उन्होंने फोन उठाया और एक्शन सीक्वेंस पर चर्चा करने और इस शैली में उतरने की अपनी उत्सुकता व्यक्त करने के लिए डी.के. से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें एक्शन में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के ज्यादा अवसर नहीं मिले थे। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें उस समय कुछ खास जानकारी मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्हें कुछ रोमांचक खबरें मिलीं। उन्हें पता चला कि रूसो भाइयों के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिससे वह काफी उत्साहित हो गए।
अमेरिकी अभिनेता जोसेफ गॉर्डन-लेविट संग नजर आए राजकुमार और पत्रलेखा
आगामी 07 नवंबर को प्रीमियर होगी सीरीज
बताते चलें कि 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का प्रीमियर 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के इस भारतीय स्पिनऑफ में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। राज और डीके द्वारा निर्देशित और सीता आर मेनन द्वारा विकसित, इस सीरीज का निर्माण डी2आर फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियो द्वारा किया गया है। यह द रुसो ब्रदर्स के एजीबीओ और राज एंड डीके द्वारा कार्यकारी निर्मित है, जो एक्शन और जासूसू के रोमांचक मिश्रण का वादा करता है।
Imtiaz Khan Birthday: 'यादों की बारात' से मशहूर हुए थे इम्तियाज खान, 25 साल छोटी अभिनेत्री से रचाया था ब्याह