Usha Uthup: उषा उत्थुप ने की कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग, जारी किया 'जागो रे' गाना
गायिका उषा उत्थुप ने कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए 'जागो रे' गण जारी किया है, जो पीड़िता के लिए श्रद्धांजलि भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पॉप आइकन उषा उत्थुप ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक वीडियो गीत जारी किया है। लगभग पांच मिनट लंबा वीडियो गीत 'जागो रे', 'जागो मोहन प्यारे...' का ही संस्करण है, लेकिन यह पश्चिम बंगाल की राजधानी में चल रहे आंदोलन के संदर्भ में है।
उषा ने की न्याय की मांग
वीडियो में पद्म भूषण पुरस्कार विजेता गायिका उषा उत्थुप कुछ अन्य महिलाओं के साथ पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए तख्तियां पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं और लोगों से महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक होने का आग्रह कर रही हैं।
अरिजीत सिंह ने भी गाया था गाना
वीडियो में पिछले एक महीने से कोलकाता को हिलाकर रख देने वाली घटना के विरोध में आम लोगों और डॉक्टरों के आंदोलन के व्यापक दृश्य हैं। उषा उत्थुप के संगीत वीडियो से पहले अरिजीत सिंह का गीत 'आर कबे' आया था, जो पीड़ित डॉक्टर और दुर्व्यवहार की शिकार हर महिला को श्रद्धांजलि है। साथ ही वह गाना उस भूमि पर ऐसे हर अत्याचार को समाप्त करने का आह्वान करता है, जहां देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।
Alan-Pritam: 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' गाने के लिए साथ आए एलन वॉकर और प्रीतम, इस दिन रिलीज होगा ट्रैक
कई मुद्दों पर आवाज बुलंद कर चुकी हैं उषा
9 अगस्त को उत्तर कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों और आम लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। उषा उत्थुप ने पहले भी कई मौकों पर महिलाओं के मुद्दों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की है।
Paani Teaser: प्रियंका चोपड़ा की 'पानी' का टीजर लॉन्च, फिल्म से अदिनाथ एम कोठारे का फर्स्ट लुक भी जारी