फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urfi Javed: Faizan Ansari Sent Legal Notice to Urofi Says will drag high court not make her stay in mumbai

Urfi Faizan Ansari: उर्फी-फैजान अंसारी की जंग अदालत तक पहुंची, एक्टर बोले- मुंबई में रहने नहीं दूंगा

Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
सार

फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ आवाज उठाई है। फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद पर भड़कीले कपड़े पहने, माहौल खराब करने और एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी करवाया है।

विज्ञापन
Urfi Javed: Faizan Ansari Sent Legal Notice to Urofi Says will drag high court not make her stay in mumbai
फैजान अंसारी, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने पहनावे को लेकर अक्सर परेशानी में फंसने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस के कारण अभिनेत्री मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। फैजान अंसारी और उर्फी के बीच का मामला तूल पकड़ रहा है। पिछले दिनों अभिनेत्री के खिलाफ फतवा जारी करने की अर्जी देने वाले फैजान अब उनके पहनावे के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं फैजान ने उर्फी जावेद के खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए एक लीगल नोटिस जारी कराया है। 

विज्ञापन

Urfi Javed: Faizan Ansari Sent Legal Notice to Urofi Says will drag high court not make her stay in mumbai
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अतरंगी फैशन के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हर ड्रेस किसी न किसी ऐसी चीज से बनी होती है, जो लोगों के होश फाख्ता कर देती हैं। कभी पिन तो कभी सिम से बनी ड्रेस पहनने वाली उर्फी जावेद इन कपड़ों के कारण ही नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन कई बार उर्फी जावेद को ट्रोलिंग से अलग काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बार फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ आवाज उठाई है। फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद पर भड़कीले कपड़े पहने, माहौल खराब करने और एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी करवाया है। उनका कहा है कि उर्फी को अगर मुंबई में रहना है तो अपनी 'हद और हालत' बदलनी होगी, नहीं तो वह उन्हें यहां नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed: Faizan Ansari Sent Legal Notice to Urofi Says will drag high court not make her stay in mumbai
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी जावेद के खिलाफ जल्द ही फतवा जारी करने और उनकी मौत के बाद उन्हें कब्रिस्तान में जगह नहीं देने का दावा करने वाले अभिनेता फैजान अंसारी अब अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। मीडिया से बात करते हुए, फैजान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने उर्फी जावेद के खिलाफ 'भड़काऊ कपड़े' पहनने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की है और अभिनेत्री को अदालत में घसीटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'उर्फी जावेद बॉम्बे का महौल खराब कर रही हैं.. उसे अब कोर्ट में देखा जाएगा। उर्फी जावेद के कपड़े पहनने के तरीके और अन्य हरकतों से एक समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होती हैं और हम कुछ दिनों के भीतर अदालत में उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तैयार हैं।'
Filmy Wrap: घर के अंदर शूट पर लीगल एक्शन लेंगे रणबीर और साउथ से बैन हुईं इलियाना? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

Urfi Javed: Faizan Ansari Sent Legal Notice to Urofi Says will drag high court not make her stay in mumbai
उर्फी जावेद - फोटो : insta

फैजान ने उर्फी को खराब लड़की बताते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपना पहनावा और सलीका नहीं बदला तो वह उन्हें मुंबई में नहीं रहने देंगे। फैजान बोले, 'वह बहुत ही खराब लड़की हैं और पूरे मुंबई का माहौल खराब कर रही हैं। उर्फी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। पुलिस अफसर भी चाहते हैं कि ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए। अब उर्फी जावेद का बचना नामुमकिन है। उन्हें अपनी हद और हालत बदलनी पड़ेगी। कपड़े पहनने का जो ढंग है, वह बदलना पड़ेगा। अगर मुंबई में रहना है तो उर्फी जावेद को अपना सबकुछ बदलना पड़ेगा। नहीं तो इस तरह मैं तो उन्हें मुंबई में रहने नहीं दूंगा।'
Vidya Balan: जब विद्या बालन को पागल जैसे लगे आर बाल्की, बिग बी की फिल्म 'पा' से जुड़ा है यह किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed