फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urfi Javed Controversy Maharashtra Women Commission issues notice to Bjp Leader Chitra Wagh

Urfi Javed: नहीं थम रहा उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर विवाद, अब महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस

Fri, 06 Jan 2023 09:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 06 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि चित्रा वाघ ने अगर दो दिन के अंदर इसका जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

विज्ञापन
Urfi Javed Controversy Maharashtra Women Commission issues notice to Bjp Leader Chitra Wagh
चित्रा वाघ,उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद और भाजपा नेता चित्रा वाघ के बीच की जुबानी जंग अब महिला आयोग तक पहुंच गई है। दरअसल, हाल ही में चित्रा ने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में इस तरह का नंगा नाच नहीं चलेगा। इस बयान पर उर्फी ने भी पलटवार किया था और कहा था कि उनका ऐसा नाच जारी रहेगा। इसके बाद चित्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के महिला आयोग पर सवाल खड़े किए थे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Katrina-Vicky: सासू मां और पति विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंचीं कटरीना, सादगी ने लूटा फैंस का दिल
विज्ञापन

उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से यह सवाल किया था कि उन्होंने उर्फी जावेद पर कार्रवाई करने से इनकार क्यों किया? चित्रा के मुताबिक अगर महिला आयोग वेब सीरीज अनुराधा के एक पोस्टर को अश्लील बताकर अभिनेत्री तेजस्विनी पांडे को नोटिस जारी कर सकता है तो उर्फी पर ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं? भाजपा नेता के इस बयान के  बाद महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। पूरे मामले पर बात करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने कहा कि अनुराध वेब सीरीज के लिए किसी अभिनेत्री को नहीं बल्कि इसके निर्माता को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के आरोप ने आयोग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि चित्रा वाघ ने अगर दो दिन के अंदर इसका जवाब नहीं दिया तो महिला आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। नोटिस जारी होने के बाद अब चित्रा का भी रिएक्शन सामने आया है। भाजपा नेता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘ऐसे 56 नोटिस आते रहते हैं, एक और नोटिस आ गया है तो क्या हुआ। सोचने वाली बात यह है कि जो नंगा नाच कर रही है, उसे नोटिस नहीं भेजा जा रहा, जो इस पर आपत्ति जता रहा, उसे नोटिस आ रहा है पहले महिला आयोग मुझे नोटिस भेजने की बजाए उर्फी को नोटिस थमाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed