Urfi Javed: उर्फी के नए अंदाज ने उड़ाई नेटिजन्स की नींद, माफीनामा लिख किया बदलने का वादा!
हमेशा लोगों को झटके देने वाली उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया यूजर्स को हाल ही में माफी भरा संदेश लिख फिर से चौंकाने का काम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद आए दिन अपने अजीबोगरीब स्टाइल और कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी को वैसे तो आपने कभी पिन तो कभी सिम कार्ड से बनी ड्रेस पहने मुंबई की सड़कों पर घूमते देखा होगा, लेकिन अब से अभिनेत्री का बदला रूप आपको देखने को मिलेगा। यकीन नहीं हो रहा? लेकिन यह हम नहीं खुद उर्फी जावेद ने कहा है। अपने कपड़ों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल की जाने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक माफीनामा पोस्ट कर लोगों से बदलने का प्रॉमिस किया है।
उर्फी जावेद की माफी
अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर उर्फी अपने कपड़ों के साथ हर बार नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने फैंस को साथ भी अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिसके कारण वह नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं और लोग उनके वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट भी करते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उर्फी का एक और नया अंदाज देखने मिला है, जो लोगों को 340 वोल्ट का शॉक दे रहा है। दरअसल, सबकी उम्मीदों से परे उर्फी जावेद ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक माफीनामा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने द्वारा पहने गए कपड़ों के लिए लोगों से माफी मांगी है।
Bholaa Box Office Collection: दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस का मैदान छोड़ गया भोला, कलेक्शन में 38 फीसदी की गिरावट
कल से दिखेगा उर्फी का नया अवतार?
हमेशा लोगों को झटके देने वाली उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया यूजर्स को हाल ही में माफी भरा संदेश लिख फिर से चौंकाने का काम किया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में उर्फी ने लिखा, 'मैं जो पहनती हूं उससे सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़े, माफी।'
फैंस का चकराया सिर
उर्फी जावेद का यह माफीनामा देखकर फैंस का सिर चकरा गया है। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि उर्फी ऐसा कह रही हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि उर्फी का हृदय परिवर्तन हो गया है। अब अभिनेत्री कितना बदली हैं कितना नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
Kriti Sanon: बॉलीवुड में कुछ ऐसा रहा कृति सेनन का नौ साल का सफर, जानें अभिनेत्री के सफरनामे पर उनकी राय