फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tv Actress Dipika Kakar And Husband Shoaib Ibrahim Trolled After Pahalgam Attack

Dipika Kakkar: पहलगाम हमले के बाद दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम क्यों हुए ट्रोल? यूजर बोले- ‘शर्मनाक’

Wed, 23 Apr 2025 11:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहलगाम हमले के बाद ट्रोल हो रहे हैं। यह ट्रोलिंग तब शुरू हुई, जब शोएब ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की। जानिए, क्या है पूरा मामला?


 

विज्ञापन
Tv Actress Dipika Kakar And Husband Shoaib Ibrahim Trolled After Pahalgam Attack
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika

विस्तार

मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई, कई घायल हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया कि वह कश्मीर में थे लेकिन सुरक्षित हैं और दिल्ली आ चुके हैं। इस जानकारी के साथ शोएब ने अपनी पोस्ट में ऐसा कुछ लिखा, जिसके कारण अब वह ट्रोल हो रहे हैं। जानिए, क्या है शोएब और दीपिका के ट्रोल होने की वजह? 

विज्ञापन


शोएब ने की ये सोशल मीडिया पोस्ट 
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी टीवी एक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें वह लिखते हैं, ‘दोस्तों, आप सभी हमारे लिए टेंशन में रहे होंगे लेकिन हम सुरक्षित हैं, ठीक हैं। आज सुबह ही हम कश्मीर से निकले और दिल्ली पहुंच गए हैं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।' आगे शोएब लिखते हैं, ‘नया व्लॉग भी जल्द आएगा।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: दीपिका को फराह खान ने क्यों कहा- ‘रोना नहीं?’, हिना खान ने भी अभिनेत्री को लेकर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यूजर ने किया खूब ट्रोल 
जब शोएब ने अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी और आगे लिखा कि जल्द ही नया व्लॉग आएगा तो सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए। यही से शोएब और दीपिका की ट्रोलिंग शुरू हो गई। दरअसल, ये टीवी कपल, एक लाइफस्टाइल व्लॉग चैनल भी चलाता है। अपनी लाइफ की हर बड़ी-छोटी बात को व्लॉग बनाकर फैंस के साथ साझा करता है। इस यूट्यूब चैनल के लिए कश्मीर व्लॉग भी ये दोनों बना रहे थे। इसी व्लॉग की बात शाेएब अपनी पोस्ट में करते हैं। पहलगाम में हुए इतने बड़े आतंकवादी हमले के बीच व्लॉग की बात करना, सोशल मीडिया यूजर को ठीक नहीं लगा। कई यूजर्स ने शोएब और दीपिका को ट्रोल किया, इस बात को शर्मनाक बताया। एक यूजर लिखता है, ‘हमले के बीच इन लोगों को व्लॉग की पड़ी है।’ एक अन्य ने लिखा कि इन्हें अनफॉलो कर देना चाहिए।’ ऐसे ही कई कमेंट्स शोएब और दीपिका कक्कड़ को लेकर किए गए।  

ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: आखिर क्यों दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो, जानिए इसके पीछे की वजह 

Tv Actress Dipika Kakar And Husband Shoaib Ibrahim Trolled After Pahalgam Attack
शोएब इब्राहिम की पोस्ट और यूजर के कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले भी ट्रोल हुए दीपिका-शोएब 
दीपिका कक्कड़ ने पिछले दिनों नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की थीं। इस दौरान अपने पैरेंट्स को लेकर भी दीपिका ने कुछ ऐसा कहा कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मेरी शादी मौदहा (उत्तर प्रदेश) यानी शोएब के होमटाउन में हुई। वहां शोएब की तरफ के सारे लोग थे। मेरे पैरेंट्स ने एक काम नहीं किया शादी में, एक तैयारी नहीं की है शादी की। मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कहना चाहती हूं।’ दीपिका यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छी नहीं लगी, इसके बाद दीपिका को खूब ट्रोल किया गया। कई लोगों ने कहा कि कैसे कोई अपने पैरेंट्स को कमतर दिखा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed