फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TV actress Chandrika Saha files case against husband for banging their 15 month old child against floor

Chandrika Saha: चंद्रिका साहा ने बच्चे को लेकर पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज की शिकायत

Tue, 09 May 2023 01:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 May 2023 01:11 PM IST
सार

उनका कहना है कि उनके पति ने उनके बच्चे के साथ मारपीट की थी और उसे फर्श पर पटक दिया था। इस मामले को लेकर अब अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 

विज्ञापन
TV actress Chandrika Saha files case against husband for banging their 15 month old child against floor
चंद्रिका साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंद्रिका साहा टीवी शोज सावधान इंडिया क्राइम अलर्ट, सीआईडी, अदालत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। हाल ही में, चंद्रिका ने अपने पति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके पति ने उनके बच्चे के साथ मारपीट की थी और उसे फर्श पर पटक दिया था। इस मामले को लेकर अब अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। 

विज्ञापन

चंद्रिका साहा ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने पुलिस को यह भी बताया है कि उनके पति अपने बच्चे के जन्म से खुश नहीं थे और अक्सर उसके साथ मार-पीट करते थे। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में यह भी दर्ज कराया कि साहा ने बच्चे को रोते हुए देखा था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी देखे थे। फुटेज देखने पर उसे पता चला कि उसके पति ने बच्चे को तीन बार फर्श पर पटका था, जिसके बाद बच्चे को मलाड पश्चिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jogira Sara Ra Ra: द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस धमाल का असर, नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज आगे खिसकी

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बच्चे को फर्श पर पटका
अभिनेत्री चंद्रिका साहा ने यह भी खुलासा किया कि  जब वह अमन से मिलीं तो वह तलाकशुदा थीं और उनका अफेयर था। हालांकि, अभिनेत्री गर्भवती हो गई और अमन चाहता था कि वह गर्भपात करवाए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें इसके लिए नहीं बिल्कुल इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने बच्चे को रखने का फैसला किया। उन्होंने पिछले महीने शादी की थी जब उनका बेटा 14 महीने का था। उसके बाद बच्चे के साथ यह घटना घट गई। 

Piyush Mishra: 'मैंने अपनी बीवी को छोड़ा, 20 साल किए बर्बाद', कम्युनिस्टों के खिलाफ पीयूष मिश्रा का बड़ा बयान

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से किया खुलासा
अभिनेत्री ने पुलिस के समक्ष यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने बेटे के रोने की आवाज सुनी तो वह किचन में थीं। उन्होंने अपने पति से उसे देखने के लिए कहा, लेकिन उनके बेटे के रोने के आवाज कम नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एक तेज आवाज सुनी और वह दौड़कर कमरे में गईं। अभिनेत्री जब अपने कमरे में गईं तो अपने बेटे को फर्श पर घायल पड़ा देखा था। इसके बाद वह अपने बेटे को पास के अस्पताल ले गई। बाद में, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि यह उसका पति था जिसने बच्चे को फर्श पर पटक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed