फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trailer of Kamal Haasan starrer and Shankar directorial film Indian 2 will be released on this day

Indian 2 trailer: 'इंडियन 2' में फिर से दिखने वाला है कमल हासन का जादू, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

कमल हासन फिलहाल 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में है। इसके बाद उनकी आगामी फिल्म इंडियन 2 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Trailer of Kamal Haasan starrer and Shankar directorial film Indian 2 will be released on this day
इंडियन 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कमल हासन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस साल एक के बाद एक उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वह इस साल 'कल्कि 2898 एडी' और 'इंडियन 2' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों के रिलीज डेट के बीच में महीने भर से भी कम का अंतर है। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है, जिसमें उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता की दो फिल्में लगातार देखने को मिलने वाली हैं। 'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसको लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 

विज्ञापन


'कल्कि 2898 एडी' के बाद 'इंडियन 2' में दिखेंगे कमल हासन
कमल हासन इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' में अपने भूमिका के लिए काफी चर्चा बटोर रहे हैं। हाल में ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें उनके लुक की जबर्दस्त तारीफ हो रही है। पिछले ट्रेलर में उनके द्वारा बोले गए महज एक लाइन के डायलॉग ने फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अब अभिनेता अपनी एक और आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म के साथ जल्द ही पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म इंडियन 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। हाल में ही निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है, जिसके बाद से अभिनेता के फैंस फिल्म के रिलीज से पहले उनका दीदार करने को बेताब हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)


Sonakshi Zaheer Love Story: वर्षों से एक-दूजे को डेट कर रहे सोनाक्षी-जहीर, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
25 जून को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर 
'इंडियन 2' के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट पर से पर्दा हटा दिया है। फिल्म का ट्रेलर 25 जून को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, तारीख तो बता दी गई है, लेकिन अभी शहर और समय की घोषणा नहीं की गई है, जहां फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट का आयोजन होगा। बहरहाल, इस घोषणा से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। बताते चलें कि फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी आदि कलाकार भी काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज द्वारा निर्मित, इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है। 
Twinkle Khanna: ट्विंकल कर रही हैं अपने स्क्रीन टाइम में कटौती, बोलीं- मोबाईल की वजह से हम जिंदगी की छोटी...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed