फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   toxic makers break silence on kareena kapoor shruti haasan kiara advani sai pallavi entry rumor in yash film

Toxic: करीना, साई पल्ल्वी, श्रुति या कियारा...कौन बनेंगी 'टॉक्सिक' में यश का सहारा? निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 23 Mar 2024 09:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 23 Mar 2024 09:59 PM IST
सार

'टॉक्सिक' को लेकर अटकलें थीं कि करीना कपूर, श्रुति हासन, कियारा आडवाणी या साई पल्ल्वी यश के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। अब फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन
toxic makers break silence on kareena kapoor shruti haasan kiara advani sai pallavi entry rumor in yash film
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' पर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने के लिए कई अभिनेत्रियों के शामिल होने की अफवाहों ने तूल पकड़ी। इससे पहले खबरें आईं कि करीना कपूर, श्रुति हासन या साई पल्ल्वी की फिल्म में एंट्री हो चुकी है और वे यश के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है और फिल्म को लेकर नया अपडेट साझा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

कास्टिंग पर क्या बोले निर्माता
फिल्म निर्माताओं ने आज शनिवार, 23 मार्च को सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान साझा किया और लोगों से इन सभी अटकलों से दूर रहने का अनुरोध किया। निर्माताओं ने बयान में कहा, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की कास्टिंग के बारे में कई अप्रमाणित सिद्धांत और सूचनाएं चल रही हैं। हम वास्तव में टॉक्सिक के आसपास के उत्साह की सराहना करते हैं, लेकिन इस बिंदु पर हम सभी से अटकलों से बचने का अनुरोध करेंगे। कास्टिंग प्रक्रिया फिल्म पूरी होने के करीब है और हम अपनी टीम से रोमांचित हैं। जैसा कि हम इस कहानी को जीवंत करने के लिए तैयार हैं, हम सभी से आधिकारिक घोषणाओं की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करते हैं।'
Actor Turn Director: निर्देशक बने कलाकारों में अब तक माधवन रहे नंबर वन, रणदीप, कुणाल समेत बाकी का रहा ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों के नाम की चर्चा
इससे पहले यश की फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साई पल्लवी और राशि खन्ना, कियारा आडवाणी और करीना कपूर जैसी अन्य अभिनेत्रियों के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। करीना कपूर ने साउथ फिल्म में काम करने को लेकर बात की थी, जिसके बाद उनके 'टॉक्सिक' में शामिल होने की अफवाहों ने तूल पकड़ ली।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' में कैमियो करती नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु! अल्लू अर्जुन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी है और केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश की 19वीं फिल्म है।
The Sabarmati Report Wrap Up: 'द साबरमती रिपोर्ट' की शूटिंग पूरी, राशि खन्ना ने झलकियां साझा कर बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed