फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Holland joins Christopher Nolan Latest Film Spider Man 4 actor movie release on 17 July 2026 as per report

Tom Holland: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म में नजर आएंगे टॉम हॉलैंड, रिलीज की तारीख हुई तय

Tue, 22 Oct 2024 08:19 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Oct 2024 08:19 AM IST
सार

टॉम हॉलैंड कहें या थॉमस स्टैनली हॉलैंड हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। टॉम को मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में स्पाइडर मैन के रूप में प्रशंसक बेहद पसंद करते हैं। टॉम प्रशंसकों के बीच पीटर पार्कर के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और स्पाइडर-मैन: होमकमिंग में पीटर पार्कर की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता है। ताजा जानकारी के अनुसार, टॉम अब क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
Tom Holland joins Christopher Nolan Latest Film Spider Man 4 actor movie release on 17 July 2026 as per report
टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013

विस्तार

टॉम हॉलैंड इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म स्पाइडर-मैन 4 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। टॉम के प्रशंसक भी उनको एक बार फिर से पीटर पार्कर के रूप में देखने के लिए बेकरार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉम ने हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ उनकी आगामी फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन


टॉम और क्रिस्टोफर की आगामी फिल्म
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने लीड रोल के लिए टॉम हॉलैंड से संपर्क किया है। इस फीचर फिल्म में टॉम के अलावा मैट डैमन के होने की भी बात सामने आई है। इस फिल्म की पटकथा और निर्देशन की पूरी जिम्मेदारी क्रिस्टोफर उठाएंगे। नोलन अपनी प्रोडक्शन पार्टनर और पत्नी एम्मा थॉमस के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉम और क्रिस्टोफर की इस आगामी फिल्म को 17 जुलाई, 2026 में रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म ओपेनहाइमर के लिए क्रिस्टोफर को मिला था पहला ऑस्कर
निर्देशक क्रिस्टोफर की इस आगामी फिल्म में उन्हें उस स्टूडियो के साथ फिर से जोड़ दिया है, जिसने उनकी ड्रामा फिल्म ओपेनहाइमर बनाई थी और उन्हें उनके पहले ऑस्कर पुरस्कार तक पहुंचाया था। फिल्म ओपेनहाइमर के लिए क्रिस्टोफर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिल चुका है, जिसने दुनिया भर में 976 मिलियन डॉलक की चौंका देने वाली कमाई की थी। ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने पहली बार यूनिवर्सल के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम हॉलैंड और मार्वल
टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने 'स्पाइडर मैन' तीन स्टैंड-अलोन फिल्मों में काम किया है। इनमें 2017 की 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग', 2019 की 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' और 2021 की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' शामिल हैं। इसके अलावा टॉम मार्वल की कई फिल्मों में भी इस किरदार में दिखाई दिए हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉम अगले साल इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। स्पाइडर-मैन 4 में इतनी देरी हुई कि हॉलैंड की सह-कलाकार जेंडाया अब अगले साल के बजाय 2026 की शुरुआत में ड्यून 3 की शूटिंग करेंगी। टॉम हॉलैंड, जिन्होंने आखिरी बार एप्पल टीवी की 2023 की मिनीसीरीज द क्राउडेड रूम में अभिनय किया था। टॉम के प्रशंसक उन्हें जल्द से जल्द बड़ें पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। खासतौर पर उनकी आगामी फिल्म स्पाइडर-मैन 4 को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह है।
Alia Bhatt Jigra BTS Video: अल्फा की शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौटीं आलिया भट्ट्, साझा किया जिगरा का BTS वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed