फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub

Tom Holland Birthday: टॉम हॉलैंड भारत में क्यों इतने मशहूर? बर्तन धोने का भी काम कर चुका है ये ‘स्पाइडर मैन’

Sun, 01 Jun 2025 06:00 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 01 Jun 2025 06:00 AM IST
सार

Tom Holland: हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड आज पूरे 29 साल के हो गए हैं। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के ‘स्पाइडर मैन’ के किरदार से पहचान बनाने वाले टॉम भारत में भी काफी मशहूर हैं।

विज्ञापन
tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub
टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम- @tomholland2013

विस्तार

जब भी कभी स्पाइडर मैन जैसे सुपरहीरो का जिक्र होता है, तब जहन में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड का नाम सबसे पहले जहन में आता है। टॉम हॉलैंड ने इस कैरेक्टर में ऐसी जान फूंकी है कि बच्चे तो टॉम को असल का स्पाइडर मैन समझ लेते हैं। आज टॉम हॉलैंड अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। टॉम ने यूं तो अपने करियर में कई किरदार निभाए हैं लेकिन स्पाइडर मैन के नाम से उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली। दिलचस्प बात ये है कि टॉम सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी मशहूर हैं। 

विज्ञापन

इंग्लैंड में जन्मे टॉम भारत में क्यों मशहूर? 
टॉम हॉलैंड का जन्म 1 जून 1996 को इंग्लैंड के किंग्सटन में हुआ। बेशक वो भारत में पैदा नहीं हुए लेकिन उन्हें हमेशा इंडिया से बेशुमार प्यार मिला, इसके पीछे कई दिलचस्प कारण हैं। चाहे वो मार्वल की फिल्मों में स्पाइडर-मैन के किरदार के लिए हो या सोशल मीडिया पर उनके चुलबुले अंदाज के लिए, भारतीय फैंस के दिलों में टॉम की खास जगह है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘उसने माफी मांग ली हैं उसे..’

विज्ञापन
विज्ञापन

tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub
स्पाइडरमैन - फोटो : इंस्टाग्राम- @ tomholland2013

स्पाइडर-मैन के तौर पर जबरदस्त पहचान
टॉम हॉलैंड ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में स्पाइडरमैन वाले आइकॉनिक सुपरहीरो को इतने सहज और मजेदार तरीके से निभाया कि भारतीय दर्शकों ने उन्हें सिर-आंखों पर बिठा लिया। खासकर ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ और ‘स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम’ जैसी फिल्मों ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हर नई मार्वल फिल्म का इंतजार यहां त्योहार जैसा होता है। क्योंकि टॉम हॉलैंड मार्वल के एक मुख्य सुपरहीरो हैं, इसलिए उनका चेहरा भारत में घर-घर में जाना-पहचाना है।

भारतीय फैंस के लिए जाहिर कर चुके फैंस
टॉम कई बार भारत और भारतीय फैंस के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। चाहे वो इंटरव्यू में भारत आने की इच्छा हो या भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, भारतीय फैंस इसे बहुत सराहते हैं। टॉम की स्पाइडर-मैन फिल्में हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में डब होकर रिलीज होती हैं, जिससे देश के कोने-कोने में लोग उन्हें आसानी से देख पाते हैं। ये भी उनकी भारत में लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है।

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज संग सामंथा ने एंज्वॉय किया वीकएंड, फैंस के साथ शेयर कीं कई तस्वीरें-वीडियो

tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub
टॉम होलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम- @ tomholland2013

बर्तन धोने का भी कर चुके काम
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' से फिल्म जगत में 20 साल की उम्र में टॉम ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 2019 में फिल्म 'स्पाइडरमैन-फार फ्राम होम' में मुख्य लीड के तौर पर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। 

दिलचस्प बात ये है कि टॉम ने साल 2017 में एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में सबसे बुरा काम किया है एक पब में बर्तन धोने का। मुझे फिल्मों के सेट पर रहने की इतनी आदत थी कि जब मैंने यह काम किया तो मेरे मुंह से निकला, कितना बेकार है ये काम।

अंबानी परिवार के न्योते पर आए थे भारत 
वैसे तो कई बार टॉम हॉलैंड भारत की यात्रा कर चुके हैं लेकिन साल 2023 में नीता मुकेश अंबानी के सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए टॉम और मंगेतर जेंडाया, दोनों पहुंचे थे। इस दौरान टॉम के ब्लैक सूट-बूट वाले लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यहां वो शाहरुख खान समेत की बॉलीवुड हस्तियों के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आए थे।

 ये खबर भी पढ़ें: Nandini Gupta: फाइनल में ‘गंगा’ नदी से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो

tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub
टॉम होलैंड और जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की सगाई
टॉम हॉलैंड की लव लाइफ की बात करें तो इसी साल जनवरी में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जेंडाया से शादी की है। ये बात तब सामने आई थी जब अभिनेत्री जेंडाया ‘गोल्डन ग्लोब्स 2025’ में पहुंची थीं और उनके हाथ में शानदार हीरे की अंगूठी नजर आई।  

इस हाई-प्रोफाइल कपल ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा। दोनों सार्वजनिक तौर पर साथ तो हमेशा देखे गए, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। कथित तौर पर जेंडाया और हॉलैंड की लव स्टोरी 'स्पाइडर-मैन' के सेट पर शुरू हुई, जहां पीटर पार्कर और एमजे के रूप में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी दिखाई दी। पिछले कुछ सालों में, वो हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए हैं।

tom holland Birthday marvel series spiderman life facts has worked in pub
टॉम होलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
‘स्पाइडर मैन 4’ का इंतजार
फैंस अब टॉम हॉलैंड की फेमस सीरीज स्पाइडर मैन की चौथी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की आधिरकारिक घोषणा इसी साल अप्रैल में की गई है, जिसका नाम 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' रखा गया है। ये फिल्म 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म के निर्देशन की कमान डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने संभाली है। इस फिल्म में जेंडया, बेनेडिक्ट कंबरबैच, जैकब बैटलन, जॉन फेवर्यू, विलेम डेफो, अल्फ्रेड मोलिना और अन्य सितारे अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed