फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tom Cruise Gave A Speech Rihanna Timothée Chalamet And Many Celebrities Attends The FIFA World Cup Final

FIFA WC 2026: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर

Mon, 20 Jul 2026 07:09 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:09 AM IST
सार

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार मैच को देखने के लिए कई सितारे स्टेडियम पहुंचे। 

विज्ञापन
Tom Cruise Gave A Speech Rihanna Timothée Chalamet And Many Celebrities Attends The FIFA World Cup Final
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में फेर्रान टोरेस के 106वें मिनट के निर्णायक गोल की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल के इस मुकाबले में अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने कई सितारे पहुंचे। जानिए इस खास समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल। 

विज्ञापन
टॉम क्रूज ने दिया जोश भरा भाषण
इनमें हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टॉम क्रूज भी रहे, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से फाइनल के समापने समारोह को और खास बना दिया। फाइनल से पहले टॉम क्रूज ने मैदान पर एक दिल झू लेने वाला भाषण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘30 दिन से भी ज्यादा समय पहले, 48 देशों ने एक सफर शुरू किया था। उन्होंने समुद्र पार किए, सीमाएं पार कीं, अलग-अलग संस्कृतियों को पार किया। और साथ मिलकर उन्होंने हमें दिखाया कि यह खेल पूरी दुनिया का है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन देशों में फैले इस टूर्नामेंट और दुनिया के हर कोने से हमने बेहतरीन खेल देखा। हमने खुशी के पल देखे, उम्मीद के पल देखे, ऐसे पल देखे जिन्हें हम कभी नहीं भूलेंगे। आज सिर्फ दो टीमें बची हैं: स्पेन और अर्जेंटीना।

लेकिन ये कहानियां हम सभी की हैं- हर देश की, हर खिलाड़ी की, हर फैन की, हर वॉलंटियर की और हर उस सपने की जो मैदान तक पहुंचा। तो जब हम इस आखिरी मुकाबले के लिए एक साथ आए हैं, आइए इस टूर्नामेंट का जश्न मनाएं जिसने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ा। आइए एक-दूसरे का जश्न मनाएं। यही फुटबॉल है। यही एकता है। यही महानता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

फाइनल की शाम टिमोथी चालमेट भी स्टेडियम में नजर आए। उन्होंने इस समारोह में मैच बॉल लाने का अहम रोल दिया गया था। इसके बाद वो गर्लफ्रेंड काइली जेनर के साथ मैच का आनंद लेते दिखे। 

साउथ के दिग्गज कलाकार मोहनलाल भी स्पेन बनाम अर्जेंटीना का ये फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मैच से पहले स्टेडियम की झलकियां बताईं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)


'द ओडिसी' स्टार मैट डेमन भी अपनी पत्नी लुसियाना बारोसो के साथ स्पेन बनाम अर्जेंटीना का मैच देखने पहुंचे। 

इनके अलावा जैय जी, बियोन्सी, एएसएपी रॉकी, और रिहाना भी स्टैंड्स में अपनी फेवरेट टीम को चीयर करती नजर आईं। 

पॉपुलर सिंगर एड शीरन भी मैच देखने पहुंचे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

फेमस सिंगर दुआ लिपा और ब्रिटिश एक्टर कैलम टर्नर भी साथ में मैच इंजॉए करते दिखे। 

Tom Cruise Gave A Speech Rihanna Timothée Chalamet And Many Celebrities Attends The FIFA World Cup Final
फेर्रान टोरेस - फोटो : PTI
फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बना स्पेन
फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेर्रान टोरेस टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed