फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Traitors trailer out Karan johar will host the show it will stream from 12 june 2025

The Traitors: करण जौहर के गेम शो 'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर रिलीज, उर्फी से लेकर अपूर्वा तक भिड़ेंगे ये 20 सेलेब

Fri, 30 May 2025 01:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 May 2025 01:57 PM IST
सार

The Traitors Trailer Out: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें कई सितारे एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते ट्रेलर में और क्या है? 

विज्ञापन
The Traitors trailer out Karan johar will host the show it will stream from 12 june 2025
द ट्रेटर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

विस्तार

प्राइम वीडियो पर एक नया रियलिटी शो आ रहा है। इसका नाम 'द ट्रेटर्स' है। इसे निर्देशक करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। इसे 12 जून 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। नया एपिसोड हर बृहस्पतिवार को रिलीज होगा। इस शो में 20 सेलिब्रिटीज विश्वास और विश्वासघात के खेल में भाग लेंगे। इसके बाद जीतने वाले को नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

The Traitors trailer out Karan johar will host the show it will stream from 12 june 2025
द ट्रेटर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
ये सितारे होंगे शामिल
धोखे और चालबाजियों से भरपूर इस रियलिटी  शो के पहले सीजन में 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Traitors trailer out Karan johar will host the show it will stream from 12 june 2025
द ट्रेटर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर की शुरूआत एक घर से होती है। वॉयस ओवर में करण जौहर कहते हैं 'एक फैंसी मिस्टीरियस पैलेस में मिले कुछ सीधे साधे लोग और शुरू हुआ एक प्यारा सा गेम।' गेम में शामिल एक प्रतिभागी कहता है कि अगर मैं ट्रेटर निकला तो मैं रैप करना छोड़ दूंगा। एक दूसरी प्रतिभागी कहती है कि अगर मैं ट्रेटर निकली तो मैं सर गंजा करवा दूंगी। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि यह है द ट्रेटर्स जिसे खेलने के लिए आ रहे हैं हमारे 20 शातिर प्लेयर्स।
विज्ञापन

The Traitors trailer out Karan johar will host the show it will stream from 12 june 2025
द ट्रेटर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin
जान लेने और देने की है कहानी
करण जौहर आगे बताते हैं कि गेम के शुरूआत में चुने जाएंगे तीन ट्रेटर्स जो बाकी मासूम प्लेयर्स का मर्डर करते जाएंगे। मासूमों के पास होगा मौका कि वह ट्रेटर्स को ढूंढकर उनका खेल खत्म कर दें। इसके बाद ट्रेलर में प्रतिभागियों के बीच गलतफहमियां होती हैं। ट्रेलर के आखिर में प्रतिभागी कहते हैं कि ये खेल बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed