फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The royals season 2 is coming soon after seen poster netizens demand to replace bhumi pednekar from new season

The Royals Season 2: ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का एलान, भूमि पेडनेकर पर भड़के नेटिजंस; बोले- ‘नो भूमि प्लीज’

Wed, 28 May 2025 02:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 28 May 2025 02:23 PM IST
सार

The Royals Season 2: मई महीने की शुरुआती में ही 'द रॉयल्स' वेब सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था। अब इसके दूसरे सीजन का भी एलान हो गया है, जिस पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

विज्ञापन
The royals season 2 is coming soon after seen poster netizens demand to replace bhumi pednekar from new season
भूमि पेडनेकर और द रॉयल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीब तीन हफ्ते पहले 09 मई को ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों से सजी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' रिलीज हुई थी। इसमें राजा-महाराजाओं के घरानों के मौजूदा हालात को दर्शाया गया था। इस सीरीज का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा था और यह दर्शकों को कम पसंद आई थी। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है। नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ तो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर भड़कते भी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


जल्द आ रहा दूसरा सीजन
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की घोषणा की है। आगामी सीजन का एक पोस्टर रिलीज किया गया है और उसमें कैप्शन भी दिया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘विरासत, नया खून और एक नया सीजन पर काम जारी है। 'द रॉयल्स' सीजन 2 जल्द आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।’ इस एलान से जहां कुछ दर्शकों में काफी उत्साह हैं, तो वहीं कुछ नाखुश। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Harry Potter Cast: 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज के लिए फाइनल हुई कास्ट, ये बच्चे करेंगे हैरी-हरमाइनी और रॉन का रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




भूमि पेडनेकर को हटाने की मांग
'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ ने तो कहा कि इस नए सीजन का इंतजार नहीं हो रहा है, तो वहीं कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर जाहिर की और उन्हें इस सीजन से हटाने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा कि अगर यह दूसरा सीजन भूमि के बिना होगा, तो ही कुछ लोग देखेंगे। दूसरे यूजर ने कहा कि भूमि पेडनेकर को हटाओ। वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि कृपा करके भूमि को हटा दो। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या दूसरी अभिनेत्री होगी इसमें।






द रॉयल्स के बारे में 
प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना के निर्देशन में बनी 'द रॉयल्स' की कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है।  इस सीरीज में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकेर के अलावा जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी जैसे शानदार कलाकार हैं। यह वेब सीरीज 09 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed