Kabzaa Trailer: किच्चा सुदीप की 'कब्जा' का ट्रेलर हुआ रिलीज , धुआंधार एक्शन देख फैंस को आई इस फिल्म की याद
फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' का लोगों को ब्रेसबी से इंतजार है। फिल्म मेकर आनंद पंडित इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म मे उपेंद्र और किच्चा सुदीपा को आमने-सामने देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' हाई-वोल्टेज ड्रामा है। फिल्म में एक्शन और दमदार डायलॉग्स की भरमार है।
विस्तार
फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' का लोगों को ब्रेसबी से इंतजार है। फिल्म मेकर आनंद पंडित इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म मे उपेंद्र और किच्चा सुदीपा को आमने-सामने देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। आर चंदू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को हिंदी और साउथ भाषा में बनाया गया है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर को बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' हाई-वोल्टेज ड्रामा है। फिल्म में एक्शन और दमदार डायलॉग्स की भरमार है।
'शहंशाह' ने ट्रेलर किया शेयर
फिल्म के ट्रेलर को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है। 'बिग बी' ने लिखा, 'आपके सामने "अंडरवर्ल्ड का कब्जा" का ट्रेलर पेश करते हुए खुशी हो रही है.. मेरे प्यारे दोस्त द्वारा निर्मित फिल्म।' इसके साथ ही बिग बी ने फिल्म की स्टारकास्ट को बधाई भी दी।
T 4574 - Happy to present to you .. the trailer of "Underworld Ka Kabzaa” .. a film produced by my dear friend @anandpandit63 and directed by @rchandru_movies ..
विज्ञापन विज्ञापन
All the best to @nimmaupendra, @NimmaShivanna, @KicchaSudeep & @shriya1109https://t.co/8szKCvvKvf#KabzaaTrailer — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 4, 2023
ट्रेलर देख एक्साइटेड हुए फैंस
फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर देखकर लोगों को 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की याद आ गई। वहीं, इसपर अब लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ट्रेलर देखकर केजीएफ की फिलिंग आ रही है। तो वहीं, दूसरे ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर को डिसक्राइब करने के लिए सिर्फ एक शब्द है...रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म में एक्शन की भरमार है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारिफ की है।
17 मार्च को होगी रिलीज
फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा' उपेंद्र, श्रिया सरन और किच्चा सुदीपा अभिनीत माफिया की दुनिया के बारे में एक कहानी है। फिल्म 17 मार्च, 2023 को पांच भाषाओं - कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Vivek-Deepika: विवेक अग्निहोत्री को दीपिका की तारीफ पर कहा गया था डबल स्टैंडर्ड, निर्माता ने दिया रिएक्शन