फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The grand finale of Miss Teen Diva 2026 concludes in Jaipur winners will represent India on the global stage

Miss Teen Diva 2026: ऐश्वर्या मलंग विजेता; पहली बार पूर्वोत्तर की सुंदरी को खिताब, प्रतियोगिता में आगे क्या?

Mon, 20 Jul 2026 09:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 09:18 AM IST
सार

Miss Teen Diva 2026: जयपुर में आयोजित मिस टीन दिवा 2026 के फिनाले में मेघालय की ऐश्वर्या मलंग को 'मिस टीन अर्थ इंडिया 2026' का ताज पहनाया गया है। यह पहली बार है कि पूर्वोत्तर की सुंदरी को खिताब दिया गया है।

विज्ञापन
The grand finale of Miss Teen Diva 2026 concludes in Jaipur winners will represent India on the global stage
मिस टीन दिवा 2026 विजेता ऐश्वर्या मलंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मिस टीन अर्थ इंडिया 2026' का ताज मेघालय की ऐश्वर्या मलंग के सिर सजा है। ऐश्वर्या मलंग यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली नॉर्थ ईस्ट से पहली प्रतिभागी हैं। बता दें कि मिस टीन दिवा 2026  का ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित हुआ था।

विज्ञापन

The grand finale of Miss Teen Diva 2026 concludes in Jaipur winners will represent India on the global stage
मिस टीन ग्रैंड इंडिया स्निग्धा भुयान- मिस टीन यूनिवर्स इंडिया प्रासुसी - फोटो : इंस्टाग्राम@missteendivaorg

इंटरनेशनल स्टेज पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
इस जीत के साथ ऐश्वर्या 'मिस टीन अर्थ' के इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐश्वर्या के अलावा स्निग्धा भुयान मिस टीन ग्रैंड इंडिया 2026 और प्रासुसी मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 बनी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

The grand finale of Miss Teen Diva 2026 concludes in Jaipur winners will represent India on the global stage
ऐश्वर्या मलंग - फोटो : इंस्टाग्राम@missteendivaorg

बोलीं- 'जो चाहते हैं, वो करिए, कोई नहीं रोक सकता'
मिस टीन अर्थ इंडिया 2026 विनर ऐश्वर्या मलंग का कहना है, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं हमेशा से मेघालय को रिप्रेजेंट करना चाहती थी'। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं लोगों से बस यही कहूंगी, अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए आगे बढें। कोई आपको नहीं रोक सकता। जो अच्छा लगे, वह करो'।

NEET परीक्षा के साथ की तैयारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'मिस टीन अर्थ इंडिया 2026' की विजेता ऐश्वर्या मलंग ने कहा है, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि मैं हमेशा से नेशनल लेवल पर मेघालय को रिप्रेजेंट करना चाहती थी और अब जब मैं जीत गई हूं, तो मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, क्योंकि मुझे दो बार NEET की परीक्षा देनी थी। मुझे परीक्षा और पेजेंट, दोनों की तैयारी करनी थी, इसलिए यह काफी मुश्किल था'।

विज्ञापन

क्या बोले डायरेक्टर निखिल आनंद?
एएनआई के मुताबिक, 'मिस टीन दिवा' के मालिक और 'ग्लैम आनंद सुपरमॉडल' के डायरेक्टर निखिल आनंद कहते हैं, 'मुझे बहुत खुशी है कि इतिहास में पहली बार नॉर्थ-ईस्ट से कोई विजेता 'मिस दिवा' का खिताब जीती हैं। यह वाकई एक यादगार पल है। हमें तीन ऐसी विजेता मिली हैं जो 'मिस टीन ग्रैंड', 'मिस टीन यूनिवर्स' और 'मिस टीन अर्थ' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed