फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning

The Fantastic Four Box Office: ‘द फैंटास्टिक फोर’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए छठे दिन किया कितना कलेक्शन?

Wed, 30 Jul 2025 09:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Jul 2025 09:26 PM IST
सार

The Fantastic Four Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म 'सैयारा' की धूम है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर’ भी सजी हुई है। जानते हैं आज बुधवार को इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning
‘द फैंटास्टिक फोर’ बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। 'द फैंटास्टिक फोर' मार्वल स्टूडियो की सुपरहिट फ्रैंचाइजी फिल्म है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी शुरुआत की। जानते हैं आज छठे दिन का कलेक्शन...

विज्ञापन

The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning
‘द फैंटास्टिक फोर’ बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी शुरुआत
फिल्म‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को  इसने 7.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती तीन दिनों शानदार कलेक्शन के बाद चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning
द फैंटास्टिक फोर - फोटो : एक्स

छठे दिन किया इतना कारोबार
चौथे दिन इस फिल्म ने  1.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, कल मंगलवार को पांचवे दिन फिल्म ने  1.9 करोड़ रुपये कमाए। आज छठे दिन इसकी कमाई में और गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक आज फिल्म ने 93 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 24.59 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन जुटाने के बाद अब वीकडेज में इसकी कमाई में लगातार ढलान आ रहा है। संभव है कि वीकएंड में एक बार फिर इसमें इजाफा देखा जाए। हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी एडवेंचर, इमोशन से भरी है। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन में हादसे का शिकार होते हैं। इस हादसे के कारण इनके पास अलग तरह की ताकत और शक्तियां आ जाती हैं, जिससे ये आगे चलकर सुपरहीरो बनते हैं। 

The Fantastic Four First Steps Day 6 Box Office Collection: Hollywood Movie Wednesday earning
'द फैंटास्टिक फोर' - फोटो : वीडियो ग्रैब

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
दर्शकों को ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’के वीएफएक्स काफी पसंद आए हैं। फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को मैट शैकमैन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट में पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबान मास बच्राक जैसे बेहतरीन हॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed