{"_id":"65d89990bc7dafd28a09f122","slug":"the-archies-star-agastya-nanda-spoke-about-the-insecurities-and-anxieties-he-said-he-has-eczema-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agastya Nanda: 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान असुरक्षित महसूस करते थे अगस्त्य नंदा, विरासत में मिली बीमारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Agastya Nanda: 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान असुरक्षित महसूस करते थे अगस्त्य नंदा, विरासत में मिली बीमारी
Fri, 23 Feb 2024 06:50 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:50 PM IST
सार
नव्या नंदा पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ होस्ट करती हैं, लेकिन शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने भाई अगस्त्य को भी अपने शो में बतौर गेस्ट बुलाया था।
विज्ञापन
अगस्त्य नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपनी बहन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' के बारे में कई खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने अपनी एक त्वचा संबंधी बीमारी का भी जिक्र किया। जिसकी वजह से वे 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान असुरक्षित महसूस करते थे।
मां से मिली बीमारी
नव्या नंदा पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ होस्ट करती हैं, लेकिन शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने भाई अगस्त्य को भी अपने शो में बतौर गेस्ट बुलाया था। अगस्त्य से जब नव्या ने पूछा कि आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए किससे सलाह लेंगे। अगस्त्य ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं मां से सलाह लूंगा, लेकिन यहां मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि मुझे जो त्वचा संबंधी बीमारी है वह बीमारी भी मुझे मां से ही मिली है।'
Aamir Khan: सुहानी भटनागर के परिवार से मिले आमिर खान, इस वजह से 'दंगल गर्ल' को श्रद्धांजलि देने पर हो गए ट्रोल
विज्ञापन
अगस्त्य हैं 'एक्जिमा' से पीड़ित
अगस्त्य अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं जानता हूं मां ने जानबूझ कर मुझे 'एक्जिमा' नहीं दिया है। उन्हें भी यह समस्या है। यह एक बुरी बीमारी है। मैं चाहता हूं कि इस बीमारी के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।' नव्या ने शो के अगले सेगमेंट जब अगस्त्य से पूछा कि आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करते हैं। तब अगस्त्य ने कहा, 'मैं केवल फेसवॉश, फेस क्रीम और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ भी नहीं पता है।'
Bollywood Celebs: रकुलप्रीत ही नहीं, इन हसीनाओं के पेस्टल रंग के ब्राइडल लहंगों का जादू भी खूब चला
अगस्त्य स्वयं को लेकर थे असुरक्षित
फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान अगस्त्य अपनी त्वचा की वजह से असुरक्षित महसूस करते थे। हाल ही में, उन्होंने कहा, 'जब मैं 'द आर्चीज' के सेट पर जाता था तब वहां मेरे सभी साथी कलाकारों की त्वचा एकदम साफ सुथरी दिखाई देती थी। वहीं, 'एक्जिमा' की वजह से मेरे चेहरे पर दाग-धब्बे दिखाई देते थे। मुझे खुद को देखकर काफी बुरा लगता था और मैं काफी चिंतित भी हो गया था। मुझे लगता था कि लोग एक्टिंग के साथ मेरी त्वचा की वजह से भी मुझे जज करेंगे, लेकिन उन दिनों मैंने योग और धर्म के बारे में जानना शुरू किया और इससे मुझे काफी मदद मिली।