फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   temptation island stars nikhil mehta filed a defamation case against his ex girlfriend cheshtha bhagat

Chestha-Nikhil: निखिल ने एक्स के खिलाफ ठोका मानहानि केस, चेष्ठा बोलीं- पब्लिसिटी स्टंट है, उसे और फेम चाहिए

Wed, 03 Apr 2024 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

निखिल ने अपनी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर चेष्ठा ने भी निखिल के इस कदम पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
temptation island stars nikhil mehta filed a defamation case against his ex girlfriend cheshtha bhagat
चेष्ठा भगत और निखिल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेष्ठा भगत और निखिल मेहता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का रिश्ता एक खराब मोड़ पर आ पहुंचा हैं। निखिल ने अपनी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरी ओर चेष्ठा ने भी निखिल के इस कदम पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


यह पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ नहीं
 जब चेष्ठा से इस मामले के बारे में पूछा गया तो वे हंसने लगीं। चेष्ठा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, "यह केस बकवास है। मैं कहां निखिल की छवि को बिगाड़ रहीं हूं? क्या निखिल ने यह बात नहीं बताईं कि उन्होंने खुद मुझे साक्षात्कार देने को कहा था?" चेष्ठा ने आगे कहा कि एक-दो महीने के रिश्ते के टूटने के बाद निखिल को फेम चाहिए। मेरी नजर में तो यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। इसके अलावा और कुछ भी नहीं।  उन्होंने आगे कहा कि वे भी कानूनी रास्ता अपनाएंगी और निखिल की तरह कोई तमाशा नहीं करेंगी।
विज्ञापन


चेष्ठा ने निखिल पर किया कड़े शब्दों में प्रहार
चेष्ठा ने निखिल के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह एक साक्षात्कार में साफ-साफ कह चुकी हैं कि वह निखिल अब साथ नहीं हैं। मगर निखिल को देखो। ऐसा लगता है कि उसका पेट नहीं भरा है। उसे और फेम चाहिए। आगे जब चेष्ठा से जब पूछा गया कि निखिल ने कहा है कि आप बिग बॉस में जाने के लिए यह सब कर रही हैं, तो इसका जवाब देने से पहले वह फिर से हंस पड़ीं। उन्होंने कहा, "बिग बॉस के लिए किया होता तो किसी बड़े चेहरे के साथ कंट्रोवर्सी करती न, इसके साथ क्यों करती? इसको कौन जानता है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार से दरार तक की कहानी
चेष्ठा और निखिल जियो सिनेमा के शो टेंपटेशन आईलैंड के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों का प्यार इसी दौरान परवान चढ़ने लगा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे दोनों की राहें अलग होने लगी थीं। दरअसल, चेष्ठा ने निखिल पर आरोप लगाया था कि उनका पहले से ही किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। यहीं से दोनों के बीच दरार पैदा हो गई। चेष्ठा ने निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
 

Taapsee Pannu: क्या सच में तापसी ने बसा लिया है घर? अभिनेत्री की शादी का पहला वीडियो आया सामने!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed