फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telugu Actress Dimple Hayathi And Her Husband Have Been Booked For Allegedly Harassing And Abusing Servants

Dimple Hayathi: धनुष की हीरोइन रह चुकीं डिंपल पर नौकरानी ने लगाए मारपीट के आरोप, पति विक्टर पर भी दर्ज हुआ केस

Wed, 01 Oct 2025 02:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 01 Oct 2025 02:35 PM IST
सार

Case Against Dimple Hayathi: तेलुगु अभिनेत्री और उनके पति पर उनके घर के नौकरों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। अब कपल कानूनी पचड़े में फंस गया है।

विज्ञापन
Telugu Actress Dimple Hayathi And Her Husband Have Been Booked For Allegedly Harassing And Abusing Servants
डिंपल हयाती - फोटो : इंस्टाग्राम-@dimplehayathi

विस्तार

तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाती कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही हैं। अभिनेत्री और उनके पति विक्टर डेविड पर अपने घरेलू नौकर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। घरेलू नौकरानी द्वारा उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद दंपति के खिलाफ हैदराबाद के फिल्मनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। फिल्मनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप- दंपति ने दीं गालियां, खाने को नहीं मिला खाना
शिकायतकर्ता प्रियंका बिबर ओडिशा के रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। प्रियंका 22 सितंबर को काम की तलाश में हैदराबाद पहुंची थीं। उसी दिन उन्हें शेखपेट स्थित वामसीराम के वेस्टवुड अपार्टमेंट में डिंपल और डेविड के घर पर नौकरानी के रूप में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें लगातार अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और सही से खाना भी नहीं दिया गया। इस कारण 29 सितंबर को दंपति और प्रियंका के बीच विवाद हुआ, जिसमें प्रियंका ने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रियंका ने दावा किया कि अभिनेत्री और उनके पति ने उन्हें धमकाया था और जब उन्होंने घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो डेविड ने उनका फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन


2023 में दर्ज हुआ था आपराधिक मामला
इससे पहले डिंपल और उनके पति डेविड के खिलाफ 2023 में एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर आईपीएस अधिकारी राहुल हेगड़े की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। गाड़ी हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर खड़ी थी। यह घटना तब हुई जब डेविड ने गलती से राहुल की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अधिकारी के ड्राइवर चेतन कुमार ने अभिनेता से नुकसान के बारे में पूछताछ की। हालांकि, हयाती ने जवाब में कार को और लात मारी, जिसके बाद चेतन ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष के साथ की करियर की शुरुआत
डिंपल हयाती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में तेलुगु फिल्म ‘गल्फ’ से की थी। इसके अलावा वो धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने धनुष की मंगेतर मंदाकिनी का किरदार निभाया था। इसके अलावा डिंपल ‘देवी 2’, ‘खिलाड़ी’, ‘यूरेका’ और ‘वीरामाई वागई सूदम’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed