{"_id":"5c2ef593bdec2256bb251d6e","slug":"yeh-un-dinon-ki-baat-hai-online-trp-ratings-stands-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल की टीआरपी में सोनी टीवी के शो 'ये उन दिनों की बात है' ने मारी बाजी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डिजिटल की टीआरपी में सोनी टीवी के शो 'ये उन दिनों की बात है' ने मारी बाजी
Fri, 04 Jan 2019 11:26 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Yeh Un Dinon Ki Baat Hai
टेलीविजन पर एक निश्चित समय पर आने वाले कार्यक्रमों की टीआरपी का मुकाबला अब डिजिटल दर्शकों की संख्या से होना शुरू हो गया है और इस बार डिजिटल की टीआरपी में जिस शो ने बाजी मारी है वह है सोनी टीवी का शो, ये उन दिनों की बात है।
विज्ञापन
शो के निर्माता शशि और सुमित मित्तल की रियल लाइफ लव स्टोरी पर बने इस सीरियल का नाम जब टेलीविजन की टीआरपी लिस्ट में दिखना शुरू नहीं हुआ तो चैनल मैनेजमेंट ने इसका प्रसारण अपने ओटीटी सोनी लिव पर भी करना शुरू कर दिया। साथ ही इसके वीडियोज फेसबुक पर भी डाले जाने लगे। इस बदलाव का असर नए साल में देखने को मिल रहा है। डिजिटल इम्प्रेशंस में ये उन दिनों की बात है ने टेलीविजन के दूसरे शोज को मात दे दी है।
विज्ञापन
रणदीप राय और आशी सिंह के लीड किरदारों वाली ये सीरीज 90 के दशक की प्रेम कहानी है और इसमें उन दिनों के सुपरहिट फिल्मी गानों का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। सीरीज के कलाकारों के अभिनय के अलावा इसकी पटकथा भी काफी दमदार रही है। डिजिटल में इसकी कामयाबी को देखते हुए इसका तमिल संस्करण भी साउथ में प्रसारित होने लगा है।
विज्ञापन