फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Will Malaika Arora start shooting for Indias Best Dancer first know the truth of this viral news

सबसे पहले मलाइका शुरू करेंगी 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Wed, 10 Jun 2020 11:31 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 10 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Will Malaika Arora start shooting for Indias Best Dancer first know the truth of this viral news
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

लगभग ढाई महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मों और टीवी के सभी निर्माताओं को शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करने की इजाजत तो दे दी है लेकिन अभी तक किसी भी शो की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। एक खबर इसी क्रम में है कि टीवी के डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग सबसे पहले शुरू हो जाएगी। शो के जजों में से एक मलाइका अरोड़ा पहली सेलेब्रिटी होंगी जो सेट पर आकर शो की शूटिंग शुरू करेंगी।

विज्ञापन


इस बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि प्रोडक्शन हाउस ने जब मलाइका अरोड़ा को शो शुरू करने के बारे में पूछा तो उन्होंने तुरंत हां बोल दी। निर्माताओं को उनके जवाब पर थोड़ा सा आश्चर्य हुआ क्योंकि ज्यादातर फिल्मी कलाकार इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। मलाइका वापस सेट पर आकर शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। प्रोडक्शन टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि शूटिंग शुरू होने के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं। खास तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। मलाइका के साथ इस शो में गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी जज हैं। निर्माता उनसे भी बातचीत करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

Will Malaika Arora start shooting for Indias Best Dancer first know the truth of this viral news
इंडियाज बेस्ट डांसर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

खबर की पड़ताल के लिए जब हमने चैनल के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। प्रवक्ता ने बताया, 'चैनल के बाकी शोज की तरह इस शो को भी शुरू करने की बातचीत चल रही है। लेकिन, चैनल अभी किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। सरकार ने शूटिंग शुरू करने की इजाजत जरूर दे दी है लेकिन अभी किसी भी शो की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। जब तक चैनल और निर्माता मिलकर शोज के सेट पर स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी पूरे इंतजाम नहीं कर लेते, तब तक शूटिंग कैसे शुरू की जा सकती है? 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के जजों से भी बात हो गई है और वह जब भी शूटिंग शुरू होगी तब से ही काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।

टीवी के जाने-माने निर्माता राजन शाही कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद टीवी के कलाकारों के बहुत नखरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब प्रोडक्शन टीम ने कलाकारों से शो की तारीखों पर विचार करने के लिए बातचीत करना शुरू किया तो उन्होंने दोगुने पैसे लेने की डिमांड रख दी जो कि किसी भी प्रोडक्शन के लिए पूरा करना नामुमकिन सा ही है।

'शराब' खरीदने के लिए सिर पर ड्रम लेकर निकले शक्ति कपूर, एक शख्स ने कहा- 'पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed