फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Wedding Bells: Vipul Roy tied the knot with his American girlfriend give information by posting the name

वेडिंग बेल्स: अमेरिकन गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे विपुल रॉय ,पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Mon, 21 Feb 2022 01:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 21 Feb 2022 01:34 AM IST
सार

मनोरंजन जगत के एक और सितारे ने सात फेरे ले लिए हैं। दरअसल, टीवी अभिनेता विपुल रॉय ने अपनी अमेरिकन गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली है।

विज्ञापन
Wedding Bells: Vipul Roy tied the knot with his American girlfriend give information by posting the name
विपुल रॉय,मेलिस एटीसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई मशहूर कलाकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फिल्मी जगत से लेकर टीवी दुनिया तक के कई सितारे शादी रचा चुके हैं। इसी बीच अब मनोरंजन जगत के एक और सितारे ने सात फेरे ले लिए हैं। दरअसल, टीवी अभिनेता विपुल रॉय ने अपनी अमेरिकन गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली है।

विज्ञापन

अभिनेता विपुल रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ यह जानकारी साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने इसके साथ एक बड़ा सा कैप्शन भी पोस्ट किया है। सामने इन तस्वीरों में विपुल रॉय की दुल्हन बनी उनकी अमेरिकन गर्लफ्रेंड मेलिस एटीसी सुर्ख लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं अभिनेता विपुल ने इस दौरान क्रीम रंग की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी और शॉल डाली हुई थी।

विज्ञापन

Wedding Bells: Vipul Roy tied the knot with his American girlfriend give information by posting the name
विपुल रॉय,मेलिस एटीसी - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, शादीशुदा। एक शॉर्ट नोट में लिखने और साझा करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक निर्णय था, जो हमने अक्टूबर 2018 में सगाई के समय लिया था कि हम 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इससे पहले कि हम शादी की घोषणा कर सके कोरोना ने दुनिया में प्रकोप की घोषणा कर दी।

Wedding Bells: Vipul Roy tied the knot with his American girlfriend give information by posting the name
विपुल रॉय,मेलिस एटीसी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने आगे लिखा, 3 साल के लंबे इंतजार के बाद हमने अब शादी कर ली है। हम सभी दोस्तों और परिवार को आमंत्रित करना चाहते थे, लेकिन हम नहीं कर सके। यहां तक कि मेलिस के परिवार भी शादी में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन हम जानते हैं कि आपके लिए हमारा प्यार और समर्थन निष्पक्ष है।

 

विज्ञापन

Wedding Bells: Vipul Roy tied the knot with his American girlfriend give information by posting the name
फरहान अख्तर और ऋतिक रौशन डांस - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों जोरों- शोरों से शादी का मौसम जारी है। बीते दिनों टेलीविजन और फिल्मी दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इन कलाकारों में विक्रांत मैसी, फरहान अख्तर, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, अफसाना खान आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed