फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   vikas manaktala now playing lord shiva character

फिर आ रहे हैं देवों के देव महादेव, इस बार दिखाएंगे भगवान विष्णु से दोस्ती की पौराणिक गाथा

Wed, 28 Aug 2019 09:43 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 28 Aug 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
vikas manaktala now playing lord shiva character
विकास मनकटला - फोटो : अमर उजाला

देवों के देव महादेव में शिव का रूप धरकर अभिनेता मोहित रैना ने सौम्यता, शालीनता और शारीरिक पुष्टता की जो लकीर खींची है, उसे छोटा करने की चुनौती अब अभिनेता विकास मनकटला ने उठाई है। भगवान शिव और भगवान विष्णु की अनोखी मित्रता पर आधारित धारावाहिक नम: में विकास को शिव का किरदार मिला है और इस किरदार को अनूठा, आकर्षक और अद्भुत बनाने के लिए विकास इन दिनों दिन रात तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए विकास मनकटला कहते हैं, 'भगवान शिव के रूप में मैं अपनी इस भूमिका के लिये बेहद उत्साहित हूं। दर्शकों जैसा ही मुझे भी इस शो के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है। इस किरदार को नायक वाला रूप और कद-काठी देने के लिए शो की क्रिएटिव टीम चाहती थी कि इसे सही रूप में वह आकर्षण और सम्मोहन मिले जिसके लिए शिव की उपासना होती है। शिव जैसा बनने की सोचना ही अपने आप में मन को रोमांचित करता है। शिव सा सुंदर दिखने के लिए शारीरिक पुष्टता के विशेषज्ञों ने मुझे कीटो डाइट की सलाह दी और इसी की मदद से मेरा शारीरिक सौष्ठव बदल पाया।’
विज्ञापन


कीटो डाइट के फायदे के बारे में पूछने पर विकास बताते हैं, ’ज्यादा वसा और कम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है और इसमें काफी ज्यादा मेहनत लगती है। लाइफस्टाइल में काफी बदलाव करना पड़ता है और बेशक डाइट की सही मात्रा और वर्कआउट जरूरी होता है। मैंने अपने रोजमर्रा के शेड्यूल में बुलेट कॉफी को शामिल किया जिससे मुझे काफी मदद मिली। अब तक के परिणाम से मैं खुश हूं और मेरे नए रूप पर दर्शक किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं, उसका मुझे बेसब्री से इंतजार है।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed